एक्सप्लोरर

Google Fined: गूगल ने 1338 करोड़ के जुर्माने पर दी सफाई, कहा- भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा झटका

गूगल ने कहा कि, हम प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के लिए 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने वाले सीसीआई के आदेश की समीक्षा करेंगे.

Google Replies Setback for Indian Consumers: कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने अमेरिकी इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल (Google) पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, जिसके बाद आज गूगल ने आधिकारिक बयान जारी किया है. गूगल का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय ग्राहकों (Indian Consumers) के लिए बड़ा झटका साबित होगी. 

गूगल ने सफाई में क्या कहा 

इस मामले पर गूगल ने सफाई पेश करते हुए कहा कि, हम प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के लिए 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने वाले सीसीआई के आदेश की समीक्षा करेंगे. मालूम हो कि 20 अक्तूबर 2022 को कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया के एक आदेश में जुर्माना के साथ गूगल को अनुचित कारोबारी गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे.

क्या है पूरा मामला 

आपको बता दें कि एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग कर प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए गूगल पर यह कार्रवाई हुई है. सीसीआई ने अपने आदेश में कहा था कि गूगल ने अपनी मजबूत स्थिति व दबदबे से एमएडीए (MADA) समझौतों का उल्लंघन किया है. सीसीआई ने कहा था कि अमेरिकी कंपनी ने ऑनलाइन जनरल सर्च मार्केट में दबदबा बनाए रखने के लिए एंड्रॉयड ओएस के एप स्टोर बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का लाभ उठाया है. यह प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन है.

कानून का हुआ उल्लंघन

मोबाइल एप चलाने के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) की जरूरत पड़ती है. गूगल एंड्रायड ओएस का संचालन व प्रबंधन का काम कर रही है. अन्य एप्लिकेशन के लिए लाइसेंस जारी करती है. मूल उपकरण निर्माता (OEM) इस ओएस और गूगल के एप का अपने मोबाइल में इस्तेमाल करते हैं. वे अपने अधिकारों के नियंत्रण के लिए मोबाइल एप्लिकेशन डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट (MADA) सहित कई समझौते करते हैं. कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया का मानना है कि गूगल ने इन समझौतों का उल्लंघन किया है और अपनी मजबूत स्थिति व दबदबे का फायदा उठाया है. 

2019 से चल रही है जांच

आपको बता दें कि गूगल पर 2019 से एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने के आरोप में जांच के आदेश दिए थे. देश में एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन उपभोक्ताओं ने मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने को लेकर गूगल की शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद सीसीआई ने अप्रैल, 2019 में गूगल के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए थे.

ये भी पढ़ें- NPS Account: अब अपने ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से खोल सकते हैं NPS अकाउंट, देखे क्या है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
अब इंडियन ऑयल के पंप पर नहीं मिलेगा खाड़ी देशों का पेट्रोल-डीजल? आयात घटाएगी कंपनी
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?
HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget