एक्सप्लोरर

Goodluck India Rally: साढ़े 3 साल में 2000 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ा शेयर, कंपनी ने बताया क्यों आई ऐसी रैली!

Goodluck India Share: यह शेयर अभी 1,200 रुपये के पार ट्रेड कर रहा है. कल शुक्रवार को जब बाजार बिखर गया, इस शेयर में तब भी शानदार तेजी रिकॉर्ड की गई...

मेटल सेक्टर की एक छोटी कंपनी शेयर चर्चा में है. चर्चा का कारण है कि इस शेयर ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले साढ़े तीन साल के दौरान शेयर का भाव 2000 फीसदी से भी ज्यादा चढ़ने में कामयाब हुआ है.

एक महीने में आई 36 फीसदी की तेजी

यह शेयर है स्मॉल कैप कैटेगरी की मेटल कंपनी गुडलक इंडिया का. सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार (6 सितंबर) को जब घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट आई, यह मेटल शेयर तब भी अच्छी बढ़त लेने में कामयाब रहा. शुक्रवार को गुडलक इंडिया का शेयर 2.17 फीसदी की तेजी के साथ 1,222 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. बीते एक महीने में यह शेयर लगभग 36 फीसदी के फायदे में है.

साल भर में दिया रिटर्न मल्टीबैगर

कुछ समय सुस्त पड़ने के बाद बीते एक महीने से यह शेयर फिर से रफ्तार पकड़ रहा है. उससे पहले आई सुस्ती के चलते बरते 6 महीने में इस शेयर का रिटर्न 33 फीसदी और इस साल की शुरुआत से अब तक सिर्फ 22 फीसदी है. बीते एक साल के हिसाब से देखें तो इस शेयर ने जबरदस्त तेजी दिखाई है. इसका भाव पिछले एक साल में 108 फीसदी के फायदे में है. यानी साल भर के हिसाब से शेयर मल्टीबैगर बना हुआ है.

साढ़े 3 साल में 2,102 फीसदी रिटर्न

अभी से 2 साल पहले इस शेयर का भाव 488 रुपये पर था. यानी बीते 2 साल में शेयर का भाव 150 फीसदी ऊपर गया है. बीते 3 साल में शेयर 306 रुपये से 300 फीसदी चढ़ा हुआ है. वहीं साढ़े 3 साल में शेयर का रिटर्न 2000 फीसदी से भी ज्यादा हो जाता है. 1 जनवरी 2021 को गुडलक इंडिया का एक शेयर सिर्फ 55.50 रुपये का था. यानी उस समय से अब तक शेयर का भाव 2,102 फीसदी चढ़ा है.

कंपनी के सीईओ ने बताया ये कारण

कंपनी के सीईओ राम अग्रवाल कहते हैं कि उनकी कंपनी 2021 से ही आरएंडडी मोड में है. कंपनी जो भी प्रोडक्ट लेकर बाजार में आई, सारे नए और इनोवेटिव थे. 2021 तक हमने जो भी निवेश किया, उसने हमारी गति तेज की. उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में उनकी कंपनी का मुनाफा 170 करोड़ रुपये तक जा सकता है. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध मुनाफा करीब 132 करोड़ रुपये रहा है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 51000 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न, इस सस्ते शेयर ने छाप दिए पैसे! 5 साल में 25 रुपये का हुआ 5 पैसे वाला स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget