एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: सोने की चमक हुई कम-चांदी भी पड़ी फीकी, जानें गोल्ड सिल्वर के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 16 September: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी में गिरावट बनी हुई है और घरेलू सर्राफा बाजार में भी आज सोना और चांदी कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

Gold Silver Price: सोना और चांदी आज फिर गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं. सोना पहले ही 50,000 रुपये के नीचे जा चुका है और इसमें बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है. वहीं चांदी के लिए भी संकेत अच्छे नहीं हैं और ये 56300 के करीब आ चुकी है. गोल्ड और सिल्वर की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी सुस्ती देखी जा रही है और इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार पर देखा जा रहा है. 

वायदा बाजार में कैसे हैं सोने-चांदी के दाम
वायदा बाजार में आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के दाम 0.16-0.19 फीसदी की हल्की गिरावट पर बने हुए हैं. सोना अक्टूबर वायदा 77 रुपये यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 49,235 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. चांदी में 105 रुपये या 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 56,312 रुपये प्रति किलो पर कारोबार देखा जा रहा है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम
अतंरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर दिसंबर फ्यूचर्स में गोल्ड रेट 4.70 डॉलर या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1672.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा है. वहीं चांदी में सिल्वर फ्यूचर्स 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 19.168 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. 

क्या कहते हैं कमोडिटी बाजार के जानकार
शेयरइंडिया के हेड ऑफ रिसर्च और वाइस प्रेसिडेंट रवि सिंह का कहना है कि 50 हजार के नीचे का स्तर छूने के बाद स्टॉपलॉस आ गया है और गोल्ड की कीमतों में पैनिक सेलिंग या बिकवाली देखी गई है. अमेरिका में बढ़ती महंगाई दर के चलते फेडरल रिजर्व के दरें बढ़ाने की संभावना गहरा गई है और इसने सोने की कीमतों पर और दबाव लाने का काम किया है. डॉलर इंडेक्स में देखी जा रही तेजी ने इसमें और इजाफा ही किया है. फेडरल रिजर्व की मीटिंग के नतीजे आने तक सोना दबाव में ही रहेगा.

शेयरइंडिया की सोने पर राय
सोने में खरीदारी के लिए 49700 रुपये के टार्गेट के साथ 49500 के ऊपर जाने पर खरीदें.
सोने में बिकवाली के लिए 48900 रुपये के टार्गेट के साथ 49100 के नीचे जाने पर बेचें. 

ये भी पढ़ें

5G in Odisha: ओडिशा में 5जी सर्विस पहले चरण में शुरू होगी, IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया भरोसा

Stock Market Opening: बाजार गिरावट पर खुला, सेंसेक्स 348 अंक टूटकर 59,585 पर, निफ्टी 17800 के नीचे ओपन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget