एक्सप्लोरर

Gold Price Reduced: सोना हो गया है सस्ता, चांदी के भी खूब घटे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: कमोडिटी बाजार में आज सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स के दाम में जोरदार गिरावट देखी जा रही है. जानें सोने और चांदी की खरीदारी पर आज आपकी कितनी बचत होगी.

Gold Silver Price: अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज सोने के दाम में तो गिरावट आई ही है, चांदी भी खूब सस्ती होकर मिल रही है. देश के कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी के दाम में कमजोरी के चलते आम खरीदारों के लिए अच्छा मौका बन रहा है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कैसे हैं सोने के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना आज करीब 350 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ बिक रहा है. सोने के दाम में आज 377 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है. सोना 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 59705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए हैं. नीचे में सोना 59705 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया था और ऊपर में इसके दाम 59930 रुपये तक गए थे.

चांदी के दाम भी खूब गिरे

एमसीएक्स पर चांदी के दाम में भी भरपूर गिरावट देखी गई है और ये 600 रुपये तक टूटी है. आज चांदी के दाम 600 रुपये या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 74827 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं. चांदी के ये दाम इसके सितंबर वायदा के लिए हैं. चांदी में आज 74750 रुपये तक के निचले स्तर देखे गए थे और 75330 रुपये तक के ऊपरी स्तर पर भी ये जा चुकी है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी खूब गिरे सोने के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना भरपूर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और 15 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा की गिरावट के साथ बना हुआ है. कॉमैक्स पर गोल्ड दिसंबर फ्यूचर्स 1,993.25 डॉलर प्रति औंस पर है और इसमें 15.95 डॉलर प्रति औंस की गिरावट बनी हुई है. प्रतिशत में देखें तो ये गिरावट 0.79 फीसदी की है.

ग्लोबल बाजार में भी चांदी फिसली

ग्लोबल बाजार में भी चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है और ये 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रही है. कॉमैक्स पर चांदी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 24.698 डॉलर प्रति औंस के रेट पर बिक रही है.

ये भी पढ़ें

Manufacturing PMI: देश में विनिर्माण की रफ्तार धीमी, लगातार दूसरे महीने मैन्यूफैक्चरिंग PMI में गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget