एक्सप्लोरर

छिटपुट लिवाली से सोने की कीमत मामूली सुधरी, 2 दिन में 350 रुपये सस्ता हुआ था गोल्ड

कल सोने में 250 रुपये की गिरावट आई थी और ये 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था.

नई दिल्लीः लोकल ज्वैलरी मैन्यूफैक्चर्रस की छिटपुट खरीदारी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 25 रुपये सुधरकर 30,825 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि ग्लोबल बाजारों में कीमती मेटल्स में गिरावट आई. कल सोने में 250 रुपये की गिरावट आई थी और ये 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था. इसके अलावा मंगलवार को भी सोने में 100 रुपये की गिरावट देखी गई थी. दो दिनों में लगातार 350 रुपये टूटने के बाद आज सोने में 25 रुपये की मामूली तेजी देखी गई है और ये 30,825 रुपये पर आ गया है.

कैसा रहा आज सोने के लिए रुख कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में सीमित मांग से सोने की कीमतों में सुधार हुआ. हालांकि वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से यह फायदा सीमित रहा.

ग्लोबल और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.64 फीसदी के नुकसान से 1,219.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 25-25 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 30,825 रुपये और 30,675 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. पिछले दो दिन में सोना 350 रुपये टूटा है. सीमित सौदों के बीच गिन्नी के प्रति इकाई भाव हालांकि 24,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे.

कैसी रहे चांदी के दाम आज चांदी भी बिकवाली के दबाव में रही. इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस की मांग घटने से चांदी 50 रुपये और टूटकर 39,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 50 रुपये के नुकसान से 39,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 25 रुपये के सुधार के साथ 38,305 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी 1.48 फीसदी के नुकसान से 15.20 डॉलर प्रति औंस रह गई. चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget