एक्सप्लोरर

Gold Price Today: ट्रंप टेंशन के बीच लगातार दूसरे दिन सोने की चमक तेज, जानें 28 अगस्त 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

Gold Price Today 28 August: सोना और चांदी की कीमतें रोज़ाना तय होती हैं और इसके पीछे कई आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक कारण जुड़े होते हैं. सबसे पहले, एक्सचेंज रेट और डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव इन धातुओं की कीमत को सीधे प्रभावित करते हैं.

Gold Price Today: सोना पिछले कुछ समय से लगातार समाचार की सुर्खियों में बना हुआ है. गणेश चतुर्थी के खास मौके पर लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. इसके बाद इसका भाव एक बार फिर से ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है. पिछले हफ्ते सोने में लगातार गिरावट देखने को बाद इस हफ्ते सोने की कीमत में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है.

24 कैरेट सोना लोग निवेश के लिहाज से खरीदते हैं, जबकि ज्वैलरी बनाने के काम में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना का इस्तेमाल किया जाता है. आज 24 कैरेट सोने के दाम में जहां 160 रुपये का इजाफा हुआ तो वहीं 22 कैरेट सोना में 150 रुपये की बढ़ोतरी और 18 कैरेट में 120 रुपये का इजाफा हुआ है.

आइये जानते है आपके शहर में सोने का भाव:

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,02,750 रुपये जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, केरल और पुणे में 1,02,600 रुपये की दर से बिक रहा है. इसी तरह से 22 कैरेट सोना दिल्ली में 94,200 रुपये जबकि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, केरल और पुणे में 94,050 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

इसी तरह से 18 कैरेट सोना दिल्ली में 77,080 रुपये, चेन्नई में 77,750 रुपये जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, केलर, पुणे और वडोदरा में 76,990 रुपये के भाव पर उपलब्ध है.

कैसे तय होता है रेट?

सोना और चांदी की कीमतें रोज़ाना तय होती हैं और इसके पीछे कई आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक कारण जुड़े होते हैं. सबसे पहले, एक्सचेंज रेट और डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव इन धातुओं की कीमत को सीधे प्रभावित करते हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी अमेरिकी डॉलर में ही तय होते हैं. अगर डॉलर महंगा हो जाए या रुपया कमजोर हो जाए, तो भारत में सोने-चांदी की कीमतें बढ़ जाती हैं.

दूसरा बड़ा कारण है सीमा शुल्क और टैक्स. भारत में सोने का अधिकांश आयात होता है, इसलिए इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और स्थानीय टैक्स इसकी कीमत पर असर डालते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति भी सोने की दरों को बदल देती है. युद्ध, आर्थिक मंदी, ब्याज दरों में बदलाव या वैश्विक अस्थिरता के समय निवेशक शेयरों की बजाय सोने-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख करते हैं, जिससे इनकी कीमतें बढ़ जाती हैं.

भारत में सोने का एक खास सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व भी है. शादियों, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना परंपरा मानी जाती है. इस वजह से मांग बढ़ती है और दाम पर असर पड़ता है. आख़िर में, मुद्रास्फीति और निवेश के दृष्टिकोण से भी सोना और चांदी अहम हैं. महंगाई के समय सोना बेहतर रिटर्न देने वाला साधन साबित होता है. शेयर बाजार में जोखिम बढ़ने पर लोग सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश मानते हैं. यही वजह है कि इन धातुओं की मांग और कीमतें हमेशा ऊंची बनी रहती हैं.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के गुस्से को भारतीय रुपये ने दिखाया ठेंगा, 50% टैरिफ के बावजूद डॉलर को करेंसी रिंग में बताई औकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget