एक्सप्लोरर

US टैरिफ की सुनामी को भारतीय रुपये ने दी मात, करेंसी रिंग में अमेरिकी डॉलर को बताई औकात

Indian Rupee vs US Dollar: अमेरिका की तरफ से लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत पैनल्टी बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार सवा नौ बजे प्रभावी हुई. यह टैरिफ रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर लगाया गया है.

Dollar vs Rupee: भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ के बावजूद प्रेशर से ऊपर उठकर रुपये ने करेंसी के रिंग में डॉलर को उसकी औकात बताते हुए गुरुवार 28 अगस्त 2025 को 10 पैसे की बढ़त दर्ज की. इसके बाद डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार के दौरान 87.59 पर पहुंच गया. बुधवार को गणेश चतुर्थी होने की वजह से बाजार बंद था, जबकि उससे पहले यानी मंगलवार को रुपया 87.68 के स्तर पर बंद हुआ था.

हाई टैरिफ के दबाव को रुपये ने दी शिकस्त

अमेरिका की तरफ से लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत पैनल्टी बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार सवा नौ बजे प्रभावी हुई. यह टैरिफ रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर लगाया गया है, जबकि 25 प्रतिशत का बेस टैरिफ पहले से ही लागू है. भूराजनीतिक तनाव के बावजूद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दखल से भारतीय रुपये की मजबूती कायम रही और वह डॉलर के मुकाबले टिककर खड़ा रहा.

शेयर बाजार में गिरावट

विदेशी मुद्रा कारोबारियों (Forex Traders) का कहना है कि आरबीआई ने स्थानीय मुद्रा को उसके सर्वकालिक निम्न स्तर को पार करने से बचाने के लिए हस्तक्षेप किया, जिससे रुपये को अतिरिक्त समर्थन मिला. हालांकि, विदेशी पूंजी की निकासी और कमजोर घरेलू शेयर बाजार ने स्थानीय मुद्रा की तेज बढ़त को सीमित कर दिया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange Market) में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.56 पर खुला और फिर 87.59 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 98.07 पर आ गया.

घरेलू शेयर बाजार और क्रूड ऑयल

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 508.16 अंक फिसलकर 80,278.38 अंक पर और निफ्टी 157.35 अंक की गिरावट के साथ 24,554.70 अंक पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत गिरकर 67.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,516.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें: Share Market Today: ट्रंप टेंशन से बुरी तरह टूटा बाजार, 650 अंक गिरा सेंसक्स, निवेशकों के चंद मिनट में 4.14 लाख करोड़ स्वाहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget