एक्सप्लोरर

वैश्विक तनाव के बीच सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज 1 सितंबर 2025 को आपके शहर का भाव

Gold And Silver Prices: आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,06,030 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 79,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है.

Gold Price Today: सोने की कीमतों में पिछले कुछ महीने से काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वैश्विक अनिश्चितता के बीच एक बार फिर से सोना रिकॉर्ड हाई को छूने के बाद इसकी चमक तेज होती जा रही है. 24 कैरेट सोना जहां निवेश के उद्देश्य से खरीदा जाता है, वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की खरीदारी का मकसद प्रायः ज्वैलरी बनाना होता है. आज यानी 1 सितंबर 2025 को देश में 24 कैरेट सोना 1,05,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 97,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है.

आपके शहर का ताज़ा भाव

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,06,030 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 79,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. इसी तरह 24 कैरेट सोना चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 1,05,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से उपलब्ध है. वहीं 22 कैरेट सोना इन शहरों में 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा 18 कैरेट सोना चेन्नई में 80,300 रुपये और मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल तथा पुणे में 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है.

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय होते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. सबसे पहले, एक्सचेंज रेट और डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर इन धातुओं पर पड़ता है. चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी अमेरिकी डॉलर में तय होते हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर बदलने से कीमतों में फर्क आता है. अगर डॉलर मजबूत होता है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं.

कैसे तय होता है रेट?

दूसरा बड़ा कारण है सीमा शुल्क और टैक्स. भारत में सोने का बड़ा हिस्सा आयात किया जाता है, ऐसे में इंपोर्ट ड्यूटी, GST और अन्य टैक्स सीधे तौर पर कीमतों को प्रभावित करते हैं. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति भी बेहद महत्वपूर्ण होती है. युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव जैसी वैश्विक परिस्थितियां सोने-चांदी की मांग को बढ़ा देती हैं, क्योंकि अनिश्चितता के समय निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना चुनते हैं.

भारत में सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी कीमतें तय करने में अहम भूमिका निभाता है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना परंपरा और मान्यता का हिस्सा है, जिससे मांग बढ़ती है और दाम पर असर पड़ता है.

अंत में, मुद्रास्फीति और निवेश का नजरिया भी सोने को प्रभावित करता है. महंगाई बढ़ने या शेयर बाजार में जोखिम बढ़ने पर लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह लंबे समय से बेहतर रिटर्न देने वाला सुरक्षित विकल्प माना जाता है. यही कारण है कि सोने और चांदी की कीमतें हमेशा मांग और परिस्थितियों के हिसाब से बदलती रहती हैं.

ये भी पढ़ें: चीन-भारत और रूस की जुगलबंदी के बीच सेंसेक्स की 250 अंक की उछाल, निफ्टी 24500 के पार, इन स्टॉक्स में आई तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget