एक्सप्लोरर

Gold Record Price: 2 महीने में 11 हजार रुपये तक महंगा हुआ सोना, जानिए इस तेजी के पीछे की वजह?

Gold Price Hike: सोने की कीमतों में पिछले दो महीनों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. जानते हैं कि क्या आगे आने वाले वक्त सोना सस्ता होगा या नहीं.

Gold Price Hike: पिछले दो महीने में भारत में सोने की कीमतों में बेतहाशा तेजी देखने को मिली है. सोने की कीमतों में इस कदर इजाफा हुआ है कि केवल दो महीने में सोने के दाम 11 हजार रुपये तक बढ़ गए हैं. सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. चांदी भी दो महीनों में 13 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है.

शादियों के सीजन में सोना खरीदा हुआ मुश्किल

भारत में फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है. भारत में पुराने समय से ही शादियों में लोग एक दूसरे को सोना-चांदी गिफ्ट करते हैं, मगर सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद से ही आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है. ग्राहक सोना खरीदने से बच रहे हैं. भारत में 10 मई को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन सोना खरीदने की विशेष महत्ता होती है, लेकिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी के कारण इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी पर इसका असर दिख सकता है.

दो महीने में 11,000 रुपये तक महंगा हुआ सोना

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो अब बढ़कर 73,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. ऐसे में गोल्ड की कीमत में दो महीने से भी कम समय में 11,000 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है.

चांदी के दाम भी खूब बढ़ें-

केवल सोना ही चांदी के दाम में भी पिछले दो महीने में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चांदी दो महीने से भी कम वक्त में 16,847 रुपये तक महंगी हो गई है. IBJA की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को चांदी के दाम 69,653 रुपये प्रति किलोग्राम थे जो 16 अप्रैल को बढ़कर 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे.

क्या आगे और महंगा होगा सोना?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है. ऐसे में निवेशक और दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोने में जमकर निवेश कर रहे हैं. ऐसे में गोल्ड की बढ़ती डिमांड का असर इसकी कीमतों पर दिख रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले कुछ महीने में सोने की कीमतों में कमी की उम्मीद कम है. ऐसे में सस्ते सोने की उम्मीद लगाए लोगों को तगड़ा झटका लग सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Canada Robbery: कनाडा की सबसे बड़ी चोरी से चौंकी थी दुनिया, गिरफ्तार हुए आरोपियों में 2 भारतीय भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget