एक्सप्लोरर

ऑलटाइम हाई लेवल की ओर बढ़ा गोल्ड, चेक करें 10 ग्राम का भाव, चांदी 1200 रुपये से ज्यादा उछली

सोने के लगातार चढ़ते दाम इसे सर्वकालिक उच्च स्तर की ओर ले जा रहे हैं और जल्दी ही सोना अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर की तरफ जा सकता है. चांदी भी जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार कर रही है.

Gold Price Update: सोने और चांदी में लगातार उछाल से जहां इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं लोगों के लिए इनकी खरीदारी बेहद महंगी साबित हो रही है. सोना अपने ऑल टाइम हाई लेवल की तरफ बढ़ रहा है और इसके चलते लोगों के लिए सोने के गहनों को लेना महंगा सौदा साबित हो रहा है. वहीं चांदी की कीमत देखें तो ये 72,000 रुपये प्रति किलो के पार जा चुकी है. 

क्या हैं आज सोने की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत देखे तो ये 650 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो चुका है. आज एमसीएक्स पर सोने का दाम 666 रुपये प्रति 10 ग्राम या 1.23 फीसदी की उछाल के साथ 54,890 पर आ गया है. बता दें कि ये दाम एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा के हैं.

चांदी में आज जबरदस्त उछाल
चांदी में आज 1200 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और इसके दाम 72,000 रुपये प्रति किलोग्राम से भी ऊपर जा चुके हैं. बता दें कि आज चांदी के दाम एमसीएक्स पर 1271 रुपये प्रति किलोग्राम या 1.78 फीसदी की उछाल के साथ बने हुए हैं. चांदी के मई वायदा के दाम 72,656 रुपये प्रति किलोग्राम पर देखे जा रहे हैं. 

ऑलटाइम हाई के नजदीक सोने के दाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने ने अपने ऑलटाइम हाई को अगस्त 2020 में छुआ था. उस समय सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर चला गया था और इसके दाम वैश्विक तौर पर भी अपने ऐतिहासिक ऊंचाई पर चले गए थे. 

ऐतिहासिक हाई से केवल 1300 रुपये दूर सोने के दाम
सोने के दाम अपने ऐतिहासिक ऊंचाई से केवल 1310 रुपये प्रति 10 ग्राम पीछे हैं. सोना अपने हिस्टोरिकल हाई 56200 रुपये के करीब जा चुका है और माना जा रहा है कि इसी हफ्ते में ये अपने ऑलटाइम हाई पर जा सकता है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में शानदार उछाल
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम जबरदस्त ऊंचाई के पार जा रहे हैं और माना जा रहा है कि सोना जल्द ही 2100 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकता है. इसने कॉमैक्स पर 2000 डॉलर प्रति औंस का स्तर तो पार कर ही लिया है और मौजूदा रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते बनी स्थितियों में इसके लगातार चढ़ने की संभावना से इंकार नहीं है.

ये भी पढ़ें

MacDonald's, स्टारबक्स, कोका-कोला, PepsiCo ने रूस में कारोबार टेंपरेरी रूप से किया बंद, लोगों पर पड़ेगा बड़ा असर

LIC IPO: देश के सबसे बड़े आईपीओ के लिए SEBI ने दिया अप्रूवल, LIC के आईपीओ का DRHP मंजूर- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget