एक्सप्लोरर

देश में बढ़ती जा रही है गोल्ड की मांग, सोने के आयात में बढ़ोतरी दर्ज

देश में गोल्ड की मांग लगातार बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2020-21 में गोल्ड आयात में 22 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

देश में गोल्ड की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. मार्च महीने में गोल्ड का आयात बढ़ कर 160 टन तक पहुंच गया. जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के मुताबिक आयात शुल्क में कटौती, कीमतों में गिरावट और एक्सपोर्ट मार्केट में डिमांड बढ़ने से आयात बढ़ा है. मार्च 2019-20 में 28.09 टन गोल्ड का आयात हुआ था.

2020-21 में गोल्ड आयात में  22.58 फीसदी की बढ़ोतरी 

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान गोल्ड के आयात में 22.58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 2.54 लाख करोड़ रुपये के मूल्य तक पहुंच गया. देश में गोल्ड की बढ़ती मांग की वजह से इसके आयात में बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान चांदी के आयात में गिरावट दर्ज की गई है. चांदी के आयात में 71 फीसदी की गिरावट आई और घट कर 791 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड का आयात दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. गोल्ड के आयात में बढ़ोतरी के वजह से 2020-21 में देश का व्यापार घाटा कम हो कर 98.56 अरब डॉलर का रह गया. जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से गोल्ड के आयात में बढ़ोतरी हो रही है.  आने वाले दिनों में गोल्ड में त्योहारी और शादियों की सीजन की वजह से मांग में बढ़ोतरी दिखेगी. 

ज्वैलरी इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग 

भारत गोल्ड का सबसे बड़ा आयातक है. दरअसल देश की ज्वैलरी इंडस्ट्री में गोल्ड की खपत सबसे ज्यादा  है. पारंपरिक तौर  पर यहां सोने के जेवर और आभूषण का रिवाज होने से गोल्ड की खपत ज्यादा है . देश से गोल्ड ज्वैलरी का निर्यात होता है लेकिन 2020-21 के दौरान  इसमें 27.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की  गई. सरकार ने बजट में गोल्ड के आयात ड्यूटी को 12.5 फीसदी से घटा कर 10 फीसदी कर दिया था. इसमें साढ़े सात फीसदी कस्टम  ड्यूटी और ढाई फीसदी एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस का है. ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर गोल्ड के दाम बढ़ते दिख रहे हैं. ऐसे में आयात और महंगा हो सकता है.

हीरो मोटोकॉर्प एक सप्ताह बंद रखेगी अपना प्रोडक्शन, संक्रमण से कर्मचारियों को बचाने की कोशिश

इंश्योरेंस कंपनियों का मोटर इंश्योरेंस और फसल बीमा कारोबार गिरा, हेल्थ इंश्योरेंस 11 फीसदी बढ़ा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग
लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग
सड़क खोदने वाली JCB में 50 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव
सड़क खोदने वाली JCB में 50 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव

वीडियोज

मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए
छात्रों की सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ का असली गुनहगार कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget