एक्सप्लोरर

सोना 39,670 रुपये की रिकार्ड ऊंचाई पर, चांदी 1450 रुपये उछलकर 46,550 रुपये किलो हुई

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक विदेशों में मजबूती के रुख और रुपये के कमजोर पड़ने से मुख्य तौर पर सोमवार को सोने का भाव 675 रुपये उछलकर 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये उच्च स्तर पर पहुंच गया.

नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों की तेजी और कमजोर रुपये से सोमवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 39,670 रुपये प्रति दस ग्राम की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. सोने के दाम में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी का रुख रहा. चांदी में भी तेजी का रुख रहा. इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत 1450 रुपये के उछाल के साथ 46,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

क्यों आ रही है सोने में तेजी अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक विदेशों में मजबूती के रुख और रुपये के कमजोर पड़ने से मुख्य तौर पर सोमवार को सोने का भाव 675 रुपये उछलकर 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये उच्च स्तर पर पहुंच गया. बता दें कि 20 अगस्त के बाद से सोना हर दिन नयी ऊंचाई को छू रहा है. बाजार जानकारों के मुताबिक आभूषण कारोबारियों की सतत लिवाली के अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने और विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख से दाम में तेजी का रुख बना है.

जियोजित फाइनेंशल सर्विसेज के (कमोडिटी रिसर्च) विभाग के प्रमुख, हरीश वी. ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में (दिन के कारोबार के दौरान) सोना छह साल के नये उच्च स्तर 1,554.56 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई को छू गया. इसकी वजह अमेरिका और चीन के व्यापार युद्ध का निकट भविष्य में कोई हल नहीं निकलने के आसार को देखते हुए निवेशकों में सर्राफा मांग बढ़ जाना है. वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी और वैश्विक आर्थिक नरमी के माहौल को देखते हुए निवेशकों में सर्राफा के प्रति आकर्षण बढ़ता गया.’’

न्यूयॉर्क और नई दिल्ली में सोने का भाव न्यूयॉर्क में हाजिर सोने का भाव 1529 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी की कीमत भी तेजी दर्शाती 17.68 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई को छू गयी. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 675 - 675 रुपये के उछाल के साथ क्रमश: 39,670 रुपये 39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. गिन्नी की कीमत भी 700 रुपये उछलकर 29,500 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गई. ‘जन्माष्टमी’ पर्व के मौके पर शनिवार को सर्राफा बाजार बंद था.

चांदी का हाल इस बीच, हाजिर चांदी 1450 रुपये के जोरदार उछाल के साथ 46,550 रुपये किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 1,625 रुपये बढ़कर 45,291 रुपये प्रति किलो हो गया. चांदी सिक्का में मांग अच्छी रही और इसकी कीमत 3,000 रुपये की जबर्दस्त तेजी के साथ लिवाल 94,000 रुपये और बिकवाल 95,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बोली गई.

सेंसेक्स करीब 800 अंक उछलकर 37,500 के पास बंद, निफ्टी 11 हजार के ऊपर बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhanteras 2026: नया सोना महंगा, क्या पुराने गहने बदलकर नया लेना शुभ है? जानें Gold Exchange का नियम
Dhanteras Gold Exchange 2026: पुराने सोने के बदले नया गहना लेना शुभ है?
एक झटके में सोना 3000 और चांदी 6900 रुपए महंगी, ट्रंप की हार का असर
एक झटके में सोना 3000 और चांदी 6900 रुपए महंगी, ट्रंप की हार का असर
देश में 250 रुपए का सिक्का जारी, 4 धातुओं से बनी है 35 ग्राम की क्वाइन
देश में 250 रुपए का सिक्का जारी, 4 धातुओं से बनी है 35 ग्राम की क्वाइन
पाकिस्तान में भारत से 20 हजार सस्ता है सोना, 22 और 24 कैरेट के भाव में कितना अंतर?
पाकिस्तान में भारत से 20 हजार सस्ता है सोना, 22 और 24 कैरेट के भाव में कितना अंतर?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget