एक्सप्लोरर

Go First Airline: गो फर्स्ट एयरलाइन को खरीदने के लिए 31 जनवरी तक का मौका, स्पाइस जेट दौड़ में सबसे आगे 

Bankrupt Airline: गो फर्स्ट एयरलाइन के कर्जदाताओं ने इसे बेचने का एक और प्रयास करने का फैसला किया है. इसके लिए इच्छुक खरीदारों को निविदाएं भेजने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया है.

Bankrupt Airline: कर्ज में डूबकर बंद हो चुकी गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First Airline) को खरीदने के लिए निवेशकों को 31 जनवरी तक का मौका दिया गया है. गो फर्स्ट ने पिछले साल मई में दिवालिया होने की अपील दाखिल कर दी थी. कर्जदाताओं ने इसे कई बार बेचने की असफल कोशिश कर ली है. अब स्पाइस जेट (SpiceJet Airline) समेत अन्य कंपनियों के रुचि दिखाने के बाद एक बार फिर से गो फर्स्ट को बेचने की कोशिश की जा रही है. 

गो फर्स्ट एयरलाइन के बिकने की संभावना बढ़ गई

मामले की जानकारी रखने वाले बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सूत्रों ने मिंट को बताया कि वाडिया समूह (Wadia Group) के मालिकाना हक वाली गो फर्स्ट एयरलाइन के बिकने की संभावना बढ़ गई है. इसलिए कर्ज देने वाले बैंकों ने एक और प्रयास करने का फैसला किया है. कर्जदाताओं ने गो फर्स्ट को बेचने के के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं. यदि इस बार अच्छी निविदाएं आती हैं तो कर्जदाता इसे बेचकर अपना काफी पैसा वापस हासिल करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. 

एयरलाइन को चुकाने हैं बैंकों के 65.21 अरब रुपये

गो फर्स्ट की दिवालिया याचिका के अनुसार, एयरलाइन को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) और डॉएच बैंक (Deutsche Bank) के लगभग 65.21 अरब रुपये चुकाने हैं. 

स्पाइस जेट समेत 4 कंपनियां हैं इच्छुक 

पिछले ही महीने भारतीय विमानन क्षेत्र की स्पाइस जेट ने गो फर्स्ट को खरीदने की इच्छा जताई थी. सूत्रों के अनुसार, इसके अलावा शारजाह की स्काई वन (Sky One), अफ्रीका की कंपनी सेफ्रिक इंवेस्टमेंट्स (Safrik Investments) और अमेरिका की एनएस एविएशन (NS Aviation) भी गो फर्स्ट को खरीदने की इच्छुक हैं. हालांकि, फिलहाल इन तीनों ही कंपनियों ने खुलकर इस बारे में कुछ नहीं बोला है.  

जरूरत पड़ने पर आगे भी बढ़ाई जा सकती है डेडलाइन 

एक बैंकर ने बताया कि यदि कंपनियों ने और समय मांगा तो कर्जदाताओं की समिति (Committee of Creditors) 31 जनवरी की डेडलाइन को आगे भी बढ़ा सकती है. गो फर्स्ट के रेजोलुशन प्रोफेशनल ने भी इस मामले पर फिलहाल कोई कमेंट नहीं किया है.

ये भी पढ़ें 

Tesla in India: टेस्ला का भारत के लिए 30 अरब डॉलर का प्लान तैयार, प्लांट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्टर भी बनाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget