एक्सप्लोरर

Tesla in India: टेस्ला का भारत के लिए 30 अरब डॉलर का प्लान तैयार, प्लांट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्टर भी बनाएगी

New EV Policy: टेस्ला भारत में आने के लिए पूरी तैयारी किए बैठी है. उसने भारत के लिए 5 साल का निवेश प्लान भी तैयार कर लिया है. अब टेस्ला को सिर्फ केंद्र सरकार की नई ईवी पॉलिसी का इंतजार है.

New EV Policy: इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में निवेश के लिए लगभग 30 अरब डॉलर का प्लान बना लिया है. कंपनी की इस संबंध में वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. टेस्ला ने भारत के लिए 5 साल का निवेश प्लान बनाया है. यह चर्चा है कि केंद्र सरकार की नई ईवी पॉलिसी जल्द आने वाली है. टेस्ला को फिलहाल नई नीति के सामने आने का ही इंतजार है. 

टेस्ला करेगी देश में सबसे बड़ा विदेशी निवेश 

हिन्दुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से छापी रिपोर्ट में बताया कि यदि टेस्ला भारत आने का फैसला करती है तो यह देश में सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा. टेस्ला के प्रोजेक्ट से जुड़ी चर्चाओं में शामिल सूत्रों ने बताया कि टेस्ला की योजना है कि वह अपने प्लांट पर करीब 3 अरब डॉलर निवेश करेगी. इसके अलावा उसकी सहयोगी कंपनियां भी लगभग 10 अरब डॉलर भारत में लगाएंगी. साथ ही बैटरी सेगमेंट में भी लगभग 5 अरब डॉलर का निवेश होगा जो कि समय के साथ बढ़कर लगभग 15 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि टेस्ला लगभग 30 अरब डॉलर का निवेश करेगी.

केंद्र सरकार की ईवी पॉलिसी का हो रहा है इंतजार 

केंद्र की मोदी सरकार ईवी पॉलिसी को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. टेस्ला को भारत लाने में सबसे अहम रोल इसी पॉलिसी का होगा. रिपोर्ट के अनुसार, यदि नई पॉलिसी में विदेश में बनी ईवी पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम की जाती है तो टेस्ला अपने भारत आने के प्लान को तेज कर देगी.

पहले अपने बने हुए प्रोडक्ट भारत में उतारना चाहती है टेस्ला 

सूत्रों के मुताबिक, टेस्ला सबसे पहले अपने बने हुए प्रोडक्ट भारत में उतारना चाहती है. साथ ही साथ वह चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम करना शुरू कर देगी. वह मेड इन इंडिया कार भी बनाना चाहती है. इसके लिए फैक्ट्री बनाने में लगभग 3 साल लग जाएंगे. कंपनी का फोकस भारत से ईवी कारों का एक्सपोर्ट करने पर भी होगा. 

एलन मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं प्रशंसक

रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के मालिक एलन मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हैं. वह देश को आगे बढ़ाने के लिए पीएम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं. एलन मस्क और पीएम मोदी की पिछले साल जून में न्यूयॉर्क में मुलाकात हुई थी. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें भारत में निवेश का न्योता दिया है. वह गंभीरता से इस पर विचार भी कर रहे हैं. हालांकि, भारत सरकार ईवी को देश में बढ़ावा तो दे रही है. मगर, किसी कंपनी के हिसाब से रियायत देने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें 

Narayana Murthy: विप्रो की वजह से बनी इंफोसिस, नारायण मूर्ति को नहीं दी थी नौकरी, गलती स्वीकार चुके हैं अजीम प्रेमजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget