एक्सप्लोरर

Go First Airline: गो फर्स्ट के पास 60 दिन और सिर्फ अजय सिंह का सहारा, कहां हो गई एयरलाइन से चूक

Go First Insolvency Process: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने गो फर्स्ट एयरलाइन को फटकार लगाते हुए आखिरी बार 60 दिन की मोहलत दी है.

Go First Insolvency Process: बंद पड़ी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First Airline) को अपनी दिवालिया प्रक्रिया (Insolvency Process) पूरी करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने पिछले हफ्ते 60 दिन की मोहलत दे दी थी. यह मोहलत उन्हें चौथी बार मिली थी. एनसीएलटी ने पिछले साल 10 मई को गो फर्स्ट की दिवाला याचिका स्वीकार की थी. इसके साथ ही गो फर्स्ट एयरलाइन को डूबे हुए एक साल से भी ज्यादा वक्त गुजर चुका है. इतना वक्त गुजर जाने के बाद भी भी उसके पास आशा की एक आखिरी किरण स्पाइसजेट के अजय सिंह के अलावा और कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि एयरलाइन से कहां चूक हो रही है. 

कोर्ट के आदेश के चलते गो फर्स्ट एयरलाइन के 54 प्लेन भी खतरे में 

गो फर्स्ट एयरलाइन लगातार किसी उपयुक्त खरीदार को खोजने की जद्दोजहद में जुटी हुई है. एयरलाइन और रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (Resolution Professional) को इस बार एनसीएलटी के गुस्से का सामना भी करना पड़ा. एनसीएलटी ने फैसला सुनाते हुआ कहा कि यह एयरलाइन के लिए आखिरी मौका है. गो फर्स्ट ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर डीजीसीए (DGCA) ने एयरलाइन के 54 विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने से स्थिति बदल गई है. अब लीज देने वाले इन विमानों को फिर से हासिल कर सकते हैं.

सिर्फ अजय सिंह और स्काई वन के प्रस्ताव ही एयरलाइन के पास 

गो फर्स्ट के अनुसार, ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) के सीईओ निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) ने भी एयरलाइन को खरीदने का प्रस्ताव वापस ले लिया है. अब स्पाइसजेट (SpiceJet) के अजय सिंह (Ajay Singh) और शारजाह स्थित स्काई वन एफजेडई (SkyOne FZE) ही एयरलाइन को खरीदने के इच्छुक हैं. स्काई वन एयरक्राफ्ट लीज पर देती है. साथ ही उसने हाल ही में गुजरात की गिफ्ट सिटी में भी एंट्री की है. 

प्रैट एंड व्हिटनी के खराब इंजनों के चलते डूबी एयरलाइन

एयरलाइन ने अपने पतन के लिए प्रैट एंड व्हिटनी के खराब इंजनों (Pratt & Whitney Engine) को जिम्मेदार ठहराया है. इसके चलते उसके ज्यादातर A320neo प्लेन उड़ान ही नहीं भर सके. इसके चलते कंपनी को 10,800 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का नुकसान झेलना पड़ा. दिवालिया होने के लिए आवेदन देते समय एयरलाइन का कुल कर्ज 11,463 करोड़ रुपये आंका गया था. गो फर्स्ट की बाजार हिस्सेदारी लगभग 7 से 10 फीसदी थी. इसके डूबने से अन्य एयरलाइंस पर दबाव पड़ा. स्पाइस जेट, इंडिगो (Indigo) और एयर इंडिया (Air India) के किराए तेजी से बढ़ने लगे. इसके चलते सिविल एविएशन मिनिस्टर को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: चेनाब ब्रिज पर इस दिन से दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे से आई बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget