एक्सप्लोरर

Indian Railways: चेनाब ब्रिज पर इस दिन से दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे से आई बड़ी जानकारी

Chenab Rail Bridge: साल 1997 से जारी USBRL प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया है. इस सेक्शन के खुल जाने के बाद प्रोजेक्ट का सिर्फ 17 किमी हिस्सा ही बाकी रह जाएगा.

Chenab Rail Bridge: इंजीनियरिंग मार्वल और भारतीय रेलवे की शान चेनाब रेल ब्रिज (Chenab Bridge) पर ट्रेन चलने की तारीख सामने आ गई है. उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट (USBRL Project) का सेफ्टी इंस्पेक्शन होने वाला है. कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) डीसी देशवाल इस महीने की 27 और 28 तारीख को 46 किमी लंबे संगलदान-रियासी सेक्शन की जांच करेंगे. इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि संगलदान से रियासी के बीच पहली ट्रेन 30 जून को चल सकती है. 

इंस्पेक्शन के बाद चेनाब ब्रिज से होकर गुजरेगी ट्रेन 

रेलवे के इस USBRL प्रोजेक्ट पर कई टनल और शानदार स्टील आर्च रेलवे ब्रिज चेनाब नदी के ऊपर बना है. नॉर्दर्न रेलवे के चीफ पीआरओ दीपक कुमार के अनुसार, संगलदान से रियासी के बीच ट्रेन चलाने के सारे काम पूरे हो चुके हैं. सेफ्टी इंस्पेक्शन के बाद इस रूट पर ट्रेन चलाई जाने लगेगी. पूरा USBRL प्रोजेक्ट 272 किमी का है. इसमें से 209 किमी पर ट्रेन अभी भी चल रही है. अक्टूबर, 2009 में काजीगुंड से बारामुला सेक्शन पर ट्रेन शुरू की गई थी. इसके बाद जून, 2013 में बनिहाल से काजीगुंड के 18 किमी सेक्शन को भी जोड़ दिया गया था. उधमपुर से कटरा के बीच पहली ट्रेन जुलाई, 2014 में चलाई गई थी. 

इस प्रोजेक्ट का सिर्फ 17 किमी हिस्सा ही बाकी रह जाएगा

अब 46 किमी लंबे संगलदान-रियासी सेक्शन के शुरू होने के बाद इस प्रोजेक्ट का सिर्फ 17 किमी हिस्सा ही बाकी रह जाएगा. इसे भी रेलवे ने साल 2024 के अंत तक खोलने का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही कश्मीर घाटी का रेलवे संपर्क पूरे देश से जुड़ जाएगा. इसके बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक आप ट्रेन से जा सकेंगे. इस प्रोजेक्ट पर 1997 से ही काम चल रहा है. इसी सेक्शन पर 1.3 किमी लंबा चेनाब ब्रिज भी है, जो कि एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है. इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) चलाए जाने की उम्मीद है. 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल 15 अगस्त से 

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि अगले दो महीने में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) का ट्रायल शुरू कर सकता है. इस ट्रेन का ट्रायल 15 अगस्त से शुरू हो सकता है. इस ट्रेन का संचालन छह महीने में शुरू हो जाएगा. रेल मंत्री ने कहा कि साल 2029 तक पूरे देश में 250 से अधिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाए जाने का प्लान है.

ये भी पढ़ें 

SBI Subsidiaries: सब्सिडियरी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेगा SBI, मगर पहले होगा यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget