एक्सप्लोरर

Go Digit Listing: फीकी रही गो डिजिट की लिस्टिंग, महज 5 फीसदी प्रीमियम के साथ शुरुआत

Go Digit IPO Listing: गो डिजिट के आईपीओ को बाजार में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था, हालांकि आज कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग उम्मीद से कमतर रही है...

विराट कोहली के निवेश वाली कंपनी गो डिजिट के शेयरों ने बाजार पर साधारण शुरुआत की. हाल ही में आए आईपीओ के बाद आज गुरुवार को गो डिजिट के शेयर मामूली 5 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए.

मामूली फायदे के साथ लिस्टिंग

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर बीएसई पर 286 रुपये पर लिस्ट हुआ. यह आईपीओ के इश्यू प्राइस की तुलना में 5.14 फीसदी ज्यादा है. यानी इसके शेयरों की लिस्टिंग लगभग 5 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई. वहीं एनएसई पर शेयर लगभग स्थिर 281.10 रुपये पर लिस्ट हुआ.

गो डिजिट के आईपीओ का साइज

गो डिजिट ने 2,614.65 करोड़ रुपये का अपना आईपीओ 15 मई को लॉन्च किया था. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 मई तक खुला रहा था. आईपीओ में 1,125 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू ओर 1,489.65 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल था. कंपनी यह आईपीओ ब्रांड की विजिबिलिटी बढ़ाने और मौजूदा व नए निवेशकों के बीच अपनी जड़ें जमाने के लिए लेकर आई थी. कंपनी ने बताया था कि आईपीओ से प्राप्त रकम का इस्तेमाल वह मौजूदा कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करने में करेगी.

इस तरह से किया गया सब्सक्राइब

आईपीओ को बाजार में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था और उसे ओवरऑल 9.60 गुना सब्सक्राइब किया गया था. सबसे ज्यादा 12.56 गुना सब्सक्रिप्शन क्यूआईबी कैटेगरी में मिला था. इसी तरह एनआईआई कैटेगरी में 7.24 गुना और रिटेल कैटेगरी में 4.27 गुना बोलियां आई थीं.

जीएमपी से मिल रहे थे ऐसे संकेत

ग्रे मार्केट से संकेत मिल रहा था कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग मामूली रह सकती है. बाजार पर लिस्ट होने से पहले गो डिजिट का शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 25 रुपये के आस-पास के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. यानी गो डिजिट का शेयर लगभग 10 फीसदी के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था. उसके हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा था कि शेयर 10 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. हालांकि लिस्टिंग उम्मीद के अनुरूप नहीं हो पाई.

एक लॉट पर इतना हुआ फायदा

गो डिजिट के आईपीओ के निवेशकों की बात करें तो उन्हें खास फायदा नहीं हो पाया है. आईपीओ के लिए कंपनी ने 258 रुपये से 272 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था, जबकि एक लॉट में 55 शेयर रखे गए थे. इस तरह हर लॉट के लिए निवेशकों को 14,960 रुपये निवेश करने की जरूरत पड़ी. बीएसई पर लिस्टिंग के हिसबा से अब एक लॉट की वैल्यू 15,730 रुपये है. यानी एक लॉट से सिर्फ 770 रुपये का फायदा हो पाया है.

ये भी पढ़ें: शुरुआती सेशन से दिख रही उथल-पुथल, घरेलू बाजार ने की सुस्त शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget