एक्सप्लोरर

Share Market Opening 23 May: शुरुआती सेशन से दिख रही उथल-पुथल, घरेलू बाजार ने की सुस्त शुरुआत

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार के लिए यह साल कीर्तिमानों वाला साबित हो रहा है. भारतीय शेयर बाजार का आकार पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के पार निकलने में कामयाब हुआ है...

Share Market Opening 23 May: घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के चौथे दिन कारोबार की सुस्त शुरुआत की. गुरुवार के कारोबार में शुरुआती सेशन में ही बाजार में उथल-पुथल देखने को मिली. चंद मिनटों के कारोबार में बाजार ने कई बार हरे निशान और लाल निशान का चक्कर लगा दिया. शुरुआती सेशन में पावरग्रिड कॉरपोरेशन और सन फार्मा जैसे बड़े शेयर 5-5 फीसदी तक लुढ़क गए.

वोलेटाइल रह सकता है बाजार

सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में रहे. हालांकि कुछ ही देर बाद दोनों वापस ग्रीन भी हो गए. चंद मिनटों के शुरुआती कारोबार में बाजार बार-बार लाल और हरा होता रहा. सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स महज 20 अंक के फायदे के साथ 74,240 अंक पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी सिर्फ 5 अंक पॉजिटिव होकर 22,600 अंक के पास था.

प्री-ओपन में मिल रहे थे ये संकेत

बाजार प्री-ओपन सेशन से ही ग्रीन जोन में है. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 30 अंक के फायदे में ग्रीन जोन में था. निफ्टी भी 16 अंक से ज्यादा के फायदे में था. उससे पहले गिफ्ट निफ्टी का फ्यूचर महज 8 अंक के फायदे में कारोबार कर रहा था. इससे लग रहा था कि आज बाजार की चाल सीमित दायरे में रह सकती है.

पहली बार इस मुकाम पर बाजार

इससे पहले बुधवार के दिन घरेलू बाजार में तेजी दर्ज की गई थी. बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 267.75 अंक (0.36 फीसदी) के फायदे में रहा था और 74,221.06 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 68.75 अंक (0.31 फीसदी) की बढ़त लेकर 22,597.80 अंक पर रहा था. भारतीय शेयर बाजार ने इसी सप्ताह एक नया कीर्तिमान भी बनाया है. मंगलवार को पहली बार बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का सम्मिलित एमकैप 5 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया.

शुरुआती सेशन में बड़े शेयरों का हाल

शुरुआती सेशन में बड़े शेयरों का हाल मिला-जुला लग रहा है. एसबीआई, एलएंडटी, एशियन पेंट, इंडसइंड, भारती एयरटेल जैसे शेयर 0.50 फीसदी से ज्यादा के फायदे में थे. वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन का शेयर 4.50 फीसदी से ज्यादा टूटा हुआ था. सन फार्मा भी करीब 4 फीसदी के नुकसान में था. जेएसडब्ल्यू स्टील 2 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में ट्रेड कर रहा था.

ये भी पढ़ें: विदेश घूमने में भारतीयों ने बनाया खर्च का नया रिकॉर्ड, टैक्स के बाद भी यहां पहुंचा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
Share Market Today: शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर
शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget