एक्सप्लोरर

Glenmark Life Sciences IPO: 27 जुलाई को खुलेगा ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का IPO, 1514 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

Glenmark Life Sciences IPO: IPO में आप 29 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं. IPO के लिए 20 शेयरों का एक लॉट होगा. निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट खरीद सकते हैं. कंपनी 1060 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी.

Glenmark Life Sciences IPO: देश की चोटी की फार्मा कंपनियों में से एक ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (Glenmark Life Sciences) का IPO 27 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. कंपनी ने अपने IPO के लिए शेयर की कीमत 695-720 रुपये रखी है. इसमें आप 29 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं. इस के बाद इसका सब्सक्रिप्शन बंद हो जाएगा. इसकी मूल कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (Glenmark Pharmaceuticals Limited) ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है. कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने और पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए ये फ्रेश इश्यू मार्केट में उतारने जा रही है. कंपनी की योजना इसके जरिये लगभग 1514 करोड़ रुपये जुटाने की है.

IPO के लिए 20 शेयरों का एक लॉट होगा. निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट खरीद सकते हैं. कंपनी 1060 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. वहीं उसकी पेरेंट कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ऑफर फॉर सेल के जरिये 63 लाख इक्विटी शेयर बेचेगी. एंकर निवेशकों के लिए ये इश्यू 26 जुलाई को ही खुल जाएगा. जानकारी के अनुसार शेयर बाजार में ग्लेनमार्क लाइफ के शेयरों के 6 अगस्त को एक्सचेंजों पर लिस्टेड किया जा सकता है.

कंपनी ने घटाया IPO का आकार

बता दें कि, पहले ग्लेनमार्क लाइफ की योजना 1,160 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर जारी करने और ऑफर फॉर सेल के जरिये लगभग 73 लाख इक्विटी शेयर जारी करने की थी. लेकिन अब उसने अपने IPO का आकार घटा दिया है.

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज ने इस साल अप्रैल में सेबी को IPO के लिए आवेदन भेजा था. कंपनी नए शेयर के जरिये जुटाए गए फंड का इस्तेमाल एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंटस (API) बिजनेस की खरीदारी और अन्य पूंजीगत खर्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी.

API बिजनेस पर निर्भर है कंपनी का रेवेन्यू

बता दें कि, फिलहाल ग्लेनमार्क फार्मा की कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी रेवेन्यू के लिए अपने एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंटस (API) बिजनेस पर निर्भर है. 2019 में कंपनी का 84.14 फीसदी और वर्ष 2020 में 89.87 फीसदी राजस्व API बिजनेस से आया था. इसके पोर्टफोलियो में 120 प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज ने इस IPO के लिए गोल्डमैन सैक्स, कोटक महिंद्रा कैपिटल , बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज (BoFa Securities), डीएएम कैपिटल, बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को अपना लीड मैनेजर नियुक्त किया है.

यह भी पढ़ें 

आय 2.5 लाख रुपये से कम है तो भी भर सकते हैं ITR, जानिए क्या हैं इसके फायदे

Gold Silver Rate Today: सोने के दाम में मामूली बढ़त, चांदी में गिरावट, जानिए क्या हैं आज के भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget