एक्सप्लोरर

Adani Group: चीन में हुई अडानी ग्रुप की एंट्री, जानिए क्या करने वाले हैं गौतम अडानी 

Gautam Adani: हाल ही में गौतम अडानी ने केन्या में एक सब्सिडियरी रजिस्टर कराई थी. यह कंपनी नैरोबी एयरपोर्ट के लिए प्रोजेक्ट पेश कर चुकी है. अब अडानी ग्रुप ने शंघाई में भी कदम रख दिया है.

Gautam Adani: गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) चीन भी पहुंच गया है. अडानी ग्रुप ने इस पड़ोसी देश में अपना कारोबार फैलाने के लिए एक सब्सिडियरी कंपनी का रजिस्ट्रेशन वहां करवाया है. इसके साथ ही अब चीन में भी अडानी ग्रुप अपनी जड़ें फैलाना शुरू करेगा. अडानी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की सब्सिडियरी अडानी ग्लोबल पीटीई, सिंगापुर (Adani Global Pte) के जरिए यह काम किया गया है. 

सप्लाई चेन सोल्यूशंस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से होगी शुरुआत 

एक रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, अडानी ग्रुप ने चीन में सप्लाई चेन सोल्यूशंस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के जरिए अपना काम शुरू करने का प्लान बनाया है. अडानी एंटरप्राइजेज ने फाइलिंग में कहा कि सिंगापुर स्थित एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी अडानी ग्लोबल पीटीई ने 2 सितंबर, 2024 को अडानी एनर्जी रिसोर्सेज शंघाई (Adani Energy Resources Shanghai) की स्थापना की है. शंघाई स्थित कंपनी का पूर्ण स्वामित्व अडानी ग्लोबल पीटीई के पास रहेगा. अडानी ग्रुप ने फिलहाल यह विवरण नहीं दिया है कि यह कंपनी आखिर क्यों खोली गई है. 

बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए हाथ-पांव मारेगी कंपनी 

अडानी एंटरप्राइजेज के अंतर्गत अडानी ग्रुप का माइनिंग, रोड, एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस आता है. फाइलिंग में कहा गया है कि अडानी एनर्जी रिसोर्सेज शंघाई को 2 सितंबर, 2024 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के कंपनी लॉ के तहत रजिस्टर किया गया है. इस कंपनी ने अभी तक वहां अपना कारोबार शुरू नहीं किया है. मगर, ऐसा माना जा रहा है कि अडानी एंटरप्राइजेज जल्द ही वहां बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए हाथ-पांव मारने वाली है. 

नैरोबी एयरपोर्ट के लिए केन्या में भी रजिस्टर कराई थी सब्सिडियरी

हाल ही में अडानी एंटरप्राइजेज ने केन्या में भी एक सब्सिडियरी एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पीएलसी (Airports Infrastructure PLC) रजिस्टर कराई थी. भारत में 7 एयरपोर्ट का मैनेजमेंट करने वाली कंपनी अब विदेशों में भी अपने पैर पसार रही है. इस सेक्टर में निवेश हासिल करने के लिए हाल ही में ग्लोबल एयरपोर्ट्स ऑपरेटर एलएलसी (Global Airports Operator) नाम से अबू धाबी में कंपनी बनाई गई थी. जानकारी के अनुसार, अडानी ग्रुप ने नैरोबी के जोमो केन्याता इंटरनेशनल एयरपोर्ट में निवेश के लिए केन्या सरकार को एक प्रस्ताव पेश किया था. यह देश के बाहर अडानी ग्रुप का पहला एयरपोर्ट बन सकता है.

ये भी पढ़ें 

Vedanta: नए कलेवर में दिखेगा वेदांता का कारोबार, चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बताया फ्यूचर प्लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget