एक्सप्लोरर

Adani Group: ACC और Ambuja खरीदने के बाद अब इस कंपनी का सीमेंट कारोबार खरीदेगा अडानी समूह, 50 अरब रुपये में हो सकती है डील

Adani Group's Expansion in Cement Business: गौतम अडानी समूह सीमेंट कारोबार में लगातार विस्‍तार करने की योजना में है. मिली जानकारी के अनुसार, अब जयप्रकाश एसोसिएट्स के सीमेंट बिजनेस को खरीद सकती है.

Adani Group: अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट को खरीदने के बाद अब गौतम अडानी समूह (Gautam Adani Group) की निगाहें जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) के सीमेंट कारोबार पर है. ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी के नेतृत्‍व वाला कारोबारी समूह इसे खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है. इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सौदा लगभग 50 अरब रुपये (606 मिलियन डॉलर) में हो सकता है. 
इस सौदे में सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट और जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की छोटी-छोटी परिसंपत्तियां (Assets) भी शामिल हैं. ब्‍लूमबर्ग ने दो लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है. कुछ लोगों के हवाले से ब्‍लूमबर्ग ने कहा है कि यह अधिग्रहण (Aquisition) हाल में अधिग्रहित की गई गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी  द्वारा किया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि इसकी घोषणा इसी हफ्ते में की जा सकती है. 
अगर यह सौदा आगे बढ़ता है और पूरा हो जाता है तो इस अधिग्रहण के बाद अडानी समूह सीमेंट कारोबार में एक अहम स्‍थान हासिल कर लेगा. आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड की कंपनी होल्सिम लिमिटेड से अडानी समूह ने हाल ही में एसीसी लिमिटेड को खरीदा था. अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड के अधिग्रहण के बाद अब यह भारत में दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट उत्‍पादक कंपनी बन गई है जिसकी उत्‍पादन क्षमता 675 लाख टन सालाना है. 
ब्‍लूमबर्ग ने जब अडानी समूह के प्रतिनिधियों से इस संदर्भ में बात करनी चाही तो उन्‍होंने किसी भी तरह की टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया. जयप्रकाश एसोसिएट्स के प्रतिनिधि तत्‍काल टिप्‍पणी के लिए उपलब्‍ध नहीं थे. 

जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयरों में तेजी

इस खबर के बाद जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयरों में 13 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई. जयप्रकाश पावर वेंचर्स में भी 3.7 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई. सोमवार को स्‍टॉक एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) के बोर्ड ने कर्ज घटाने के लिए कंपनी के महत्‍वपूर्ण सीमेंट कारोबार की हिस्‍सेदारी बेचने का निर्णय किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget