एक्सप्लोरर

Gautam Adani Become Richest Indian: गौतम अडानी बने देश के सबसे धनवान शख्स, जानें कैसे मुकेश अंबानी से आगे निकले

Gautam Adani Become Richest Indian: जानें कैसे गौतम अडानी भारत के सबसे धनवान शख्स की सूची में पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं और इसके पीछे की वजह क्या है.

Gautam Adani become Richest Indian: अडानी ग्रुप (Adani Group) के गौतम अडानी (Gautam Adani) भारत में अमीरों (Richest Indian) के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं और उन्होंने एक बार फिर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स (Forbes) के रियल टाइम डेटा नेटवर्थ (Realtime Data Networth) लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी की वेल्थ मुकेश अंबानी से ज्यादा हो गई है. 

क्यों बने गौतम अडानी सबसे अमीर
इसका कारण घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की भारी गिरावट है जिसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Induatries) के शेयर भी फिसले हैं. इसी कारण से मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप की नेटवर्थ कम हुई है. वहीं अडानी समूह के शेयरों में इतना भारी सेल ऑफ नहीं देखा गया और गौतम अडानी की नेटवर्थ कायम रही है. कल यानी 25 जनवरी को गौतम अडानी कमाई के मामले में मुकेश अंबानी से आगे निकले और भारत के सबसे धनवान शख्स की कुर्सी पर कायम हो गए. 

कैसे पीछे छोड़ा मुकेश अंबानी को
फोर्ब्स के रीयल-टाइम नेटवर्थ डेटा के मुताबिक गौतम अडाणी की वेल्थ 90 अरब डॉलर यानी 6.72 लाख करोड़ रुपये पर है, जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 89.8 अरब डॉलर यानी 6.71 लाख करोड़ रुपये पर आ गई है. पिछले लंबे समय से भारत में सबसे अमीर और धनवान लोगों की सूची में पहले नंबर पर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है. ये मुकाबला मुख्य रूप से दो लोगों के बीच है जिनमें लंबे समय से इस पर कायम मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी हैं. 

फोर्ब्स के मुताबिक अडानी दुनिया में 11वें नंबर पर आए
कमाई के मामले में दुनिया में अडाणी का नंबर इस डेटा के मुताबिक 11वां है जो फोर्ब्स के रियलटाइम डेटा के मुताबिक है. अब 26 जनवरी यानी आज के दिन शेयर बाजार बंद है जिसके चलते आज भी गौतम अडानी की वेल्थ मुकेश अंबानी से ज्यादा है. जनवरी में अडानी समूह की कंपनियों की नेटवर्थ में 6 फीसदी से लेकर 45 फीसदी तक का इजाफा देखा गया है जबकि पिछले 2 दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट रही. इसी के चलते अडानी ने मुकेश अंबानी से आगे आकर भारत के सबसे रईस शख्स होने का तमगा हासिल किया है. 

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में लगातार इजाफा, देश में 7 मार्च तक दाम बढ़ने की उम्मीद नहीं, जानें क्यों

SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी खबर, 1 फरवरी से इन बैंकों में बदलने जा रहे हैं ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget