एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में लगातार इजाफा पर देश में 7 मार्च तक दाम बढ़ने की उम्मीद नहीं, जानें क्यों

Petrol Diesel Price: ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल के दाम 2014 के बाद से सबसे ऊंचे स्तर पर हैं लेकिन देश में 83 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. जानें क्यों 7 मार्च के बाद से दाम बढ़ सकते हैं.

Petrol-Diesel Price: देश में 83 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है और 4 नवंबर दीवाली के बाद से घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसके बावजूद तेल कंपनियां ऑयल कीमतों में इजाफा नहीं कर रही हैं. हालांकि देश में कीमतें बढ़ाने के पीछे हमेशा कच्चे तेल की बढ़ने वाली कीमतों का हवाला देने वाली ओएमसीज इस समय पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों नहीं कर रही हैं, इसके पीछे एक बड़ी वजह है.

पिछले ढाई महीने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ जबकि कच्चे तेल के दाम 2014 के बाद सबसे ज्यादा ऊंचे स्तर पर आ चुके हैं. जनवरी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 30 फीसदी बढ़कर 88 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. जान लीजिए कि ये 2014 के बाद से कच्चे तेल की सबसे ऊंची कीमत हैं.

कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पर जाने की आशंका
ऑयल एंड गैस एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे तेल की कीमत आने वाले महीनों में 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है. इसके पीछे बड़ी वजह यूएई के तेल ठिकानों पर हैती विद्रोहियों के हमले से उपजे विवाद बड़ा कारण हैं. वहीं रूस-यूक्रेन विवाद के चलते भी कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकता है. 

भारत में भी बढ़ सकती हैं कीमतें, समय होगा 7 मार्च के बाद
भारत के बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर क्यों नहीं देखा जा रहा है, इसका जवाब है यहां होने वाले विधानसभा चुनाव. पांच राज्यों जिनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के साथ गोवा और मणिपुर के नाम शामिल हैं, इन राज्यों पर प्रतिकूल असर ना देखा जाए इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम में अभी इजाफा नहीं होने दिया जा रहा है. 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच इन राज्यों में चुनाव शामिल हैं. माना जा रहा है कि तब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी जाएगी. 

10 मार्च को आएंगे चुनावी नतीजे
इस बार के पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 10 मार्च को आएंगे और 7 मार्च को पांचों राज्यों के इलेक्शन खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की पूरी आशंका है. माना येही जा रहा है कि 7 मार्च के बाद से कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के इजाफे का हवाला देकर तेल के दाम में बढ़त कर देंगी. 

पहले भी चुनाव के समय नहीं बढ़ी हैं कीमतें
पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो पिछले कई विधानसभा चुनावों के समय इस तरह का क्रम देखा गया है जब चुनावी समय में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए लेकिन चुनावों के तुरंत बाद इनके भाव बढ़ाए गए. इसकी एक बानगी पिछले साल हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के समय देखी गई. मई 2021 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में 6 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चुनाव हुए थे जिनको देखते हुए 23 फरवरी के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़त नहीं की गई. हालांकि 2 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद 4 मई को ईंधन कीमतों में इजाफा हुआ. 

ये भी पढ़ें

SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी खबर, 1 फरवरी से इन बैंकों में बदलने जा रहे हैं ये नियम

ये कंपनी करेगी रीस्ट्रक्चरिंग, 1500 एंप्लाइज की होगी छंटनी, जानें भारतीय बाजार के लिए क्या कहा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पंतजलि के आटे में कीटनाशक,बाजार से वापस मंगाने का आदेश; शेयर धड़ाम
पंतजलि के आटे में कीटनाशक,बाजार से वापस मंगाने का आदेश; शेयर धड़ाम
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget