एक्सप्लोरर

SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी खबर, 1 फरवरी से इन बैंकों में बदलने जा रहे हैं ये नियम

Banking Rules: बदले हुए नियमोंं की जानकारी न होने पर इन बैंकों के ग्राहकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है

Banking Rules in India: बैंक समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव करते रहते हैं, लेकिन कई ग्राहक सही समय पर बदलावों से अवगत नहीं हो पाते और फिर उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है. यदि आप एसबीआई (SBI), पीएनबी (PNB) या बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर हैं. ये तीनों बैंक कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं. ये नियम 1 फरवरी 2022 से सभी खाताधरकों के लिए लागू हो जाएंगे. हालांकि ये बैंक अपने खाताधारकों को नियम बदलने को लेकर कई बार जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इन बदलावों के बारे में नहीं पता है. आइये जानते हैं नियमों में हुए बदलाव के बारे में.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बदले चेक क्लीयरेंस के नियम

बैंक ऑफ बड़ौदा  के ग्राहकों को बता दें कि यह बैंक 1 फरवरी से  चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा  रहा है. 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा. इसका सीधा मतलब ये है कि अब ग्राहकों को चेक इश्यू करने के बाद उस चेक से संबंधित जानकारी  बैंक को भेजनी होगी. ऐसा न करने पर आपका चेक क्लीयर नहीं होगा. ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर बैंक ने यह फैसला लिया है. आप मैसेज, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम के माध्यम से भी बैंक को चेक की जानकारी दे सकते हैं. ये बदलाव केवल 10 लाख से ऊपर की रकम वाले चेक के लिए  है. यदि आपने इससे कम रकम का चेक किसी को जारी किया है तो फिर आपको इस प्रोसेस से नहीं गुजरना होगा.

यह भी पढ़ें: RRB-NTPC Exam: रेलवे ने RRB-NTPC और रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के लेवल वन एग्जाम पर रोक लगाई, कमिटी भी बनाई

पीएनबी ने ग्राहकों के लिए कड़े किए नियम
पंजाब नेशनल बैंक जो बदलाव करने जा रहा है वह ग्राहकों को चिंता में डाल सकता है. पीएनबी ने जो नियम बदला है उसके तहत यदि आपके अकाउंट में पैसे न होने के कारण यदि आपकी किस्त या निवेश का डेबिट फेल हो जाता है तो आपको भारी नुकसान उठान पड़ेगा. इसके लिए आप पर 250 रुपये की पैनल्टी लगाई जाएगी. अभी तक इसके लिए 100 रुपये का चार्ज लगता था. इसके अलावा यदि आप डिमांड ड्राफ्ट को कैंसिल या रद्द कराते हैं तो आपको 100 रुपये के बजाय 150 रुपये का दंड भरना होगा. ये सभी नियम 1 फरवरी से लागू हो जाएंगे. 

एसबीआई से पैसे ट्रांसफर करना हुआ महंगा
यदि आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए पैसे ट्रांसफर करना और महंगा होने जा रहा है. एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार बैंक 1 फरवरी से आईएमपीएस (IMPS) ट्रांजेक्शन में एक नया स्लैब जोड़ने जा रहा है,  जो 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये का है. अब 2 से 5 लाख रुपये के बीच बैंक से आईएमपीएस के माध्यम से पैसे भेजने पर ग्राहकों को 20 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा.

यह भी पढ़ें: ये कंपनी करेगी रीस्ट्रक्चरिंग, 1500 एंप्लाइज की होगी छंटनी, जानें भारतीय बाजार के लिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget