एक्सप्लोरर

Fruits Inflation: अब फलों की महंगाई दर में इजाफा, जानिए कितना बढ़ा रहे हैं आपकी किचन का बजट

Fruits Inflation Increasing: फलों की महंगाई भी बेतहाशा बढ़ रही है और इसका असर आपके किचन का बजट महंगा होने के रूप में सामने आ रहा है. यहां जानिए फल कितने महंगे होते जा रहे हैं.

Fruits Inflation: खाने की थाली लगातार महंगी होती जा रही है क्योंकि टमाटर के बाद अब प्याज भी महंगी होने के रास्ते पर चल रही है. टमाटर की महंगाई ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ ही दिए हैं, दालों से लेकर अन्य सब्जियों के दाम भी बेतहाशा बढ़ रहे हैं. अब इन्हीं आइटम्स की तरह फल भी महंगे हो गए हैं और सेहत बनाने वाले खाने के ये आइटम्स महंगाई के रास्ते पर हैं. आपकी किचन का बजट लगातार बढ़ रहा है और इस लिस्ट में फल भी शामिल हो गए हैं.

फल महंगे होंगे तो खाद्य महंगाई दर भी बढ़ेगी

इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि फलों की महंगाई बढ़ने से इस साल खाद्य महंगाई दर में इजाफा होने जा रहा है. वित्त वर्ष 2023 में महंगाई दर में फलों का योगदान 0.3 फीसदी रहा था. जून में फलों की महंगाई दर में 1.3 फीसदी की तेजी देखी जा रही थी जो इससे पिछले महीने यानी मई में 0.5 फीसदी पर रही थी. इसमें खास तौर पर सेब की 6.3 फीसदी की महंगाई दर का हाथ रहा था.

किन फलों की महंगाई दर बढ़ रही है

अगस्त में सेब करीब 20 रुपये प्रति किलो या 15 फीसदी तक महंगा हो गया है. इसके दाम मई 2023 में 158.2 रुपये प्रति किलो पर थे फिलहाल अगस्त में बढ़कर 175.63 रुपये प्रति किलो तक आ पहुंचे हैं. फलों का योगदान रिटेल महंगाई बास्केट (ड्राइ फ्रूट्स को छोड़कर) 2.26 फीसदी रहा था और इसमें भी सेब का हिस्सा ज्यादा रहा था. आगे भी सेब के दामों में इजाफा जारी रहने की संभावना बनी है.

क्या कहते हैं जानकार

इकनॉमिक टाइम्‍स ने बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकॉनोमिस्‍ट मदन सबनवीस के हवाले से बताया है कि इस साल मानसून के देरी से आने और बाद में भारी वर्षा से फसलों को नुकसान पहुंचा है और फलों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं. इसके चलते फलों के दाम में 0.4-0.5 फीसदी या इससे ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि इस साल की दूसरी छमाही में फ्रूट्स की महंगाई दर में लगातार बढ़त बनी रह सकती है.

इकनॉमिक टाइम्‍स ने इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट पारस जसराज के हवाले से बताया है कि ऊंचे बीआर इफेक्ट के चलते भले ही निकट अवधि में फल ज्यादा महंगे ना हों, दिसंबर 2023 तक आते-आते 5 फीसदी का इजाफा फलों की महंगाई दर में देखी जा सकती है.

नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड का डेटा दिखाता है कि जुलाई में सेब के दाम 12 फीसदी की बढ़त पर थे. वहीं जानकारों का मानना है कि खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ने के कारण जुलाई में रिटेल महंगाई दर 6 फीसदी के आंकड़े को पार कर सकती है.

ये भी पढ़ें

RBI Policy: रिजर्व बैंक आज करेगा MPC के फैसलों का एलान, रेपो रेट में बदलाव की संभावना नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026 Gift: दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget