एक्सप्लोरर

ATM से लेकर LPG तक, 1 फरवरी से होने जा रहे हैं देश में ये बदलाव, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

1 फरवरी को जहां देश का आम बजट पेश होगा वहीं कई नियमों में बदलाव होंगे. आपको इन बदलावों की जानकारी होनी चाहिए ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

देश में एक फरवरी 2021 से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ने वाला है. आपको इन बदलावों की जानकारी होनी चाहिए ताकि 1 फरवरी से आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

आम बजट वित्त मंत्री निर्मली सीतारमण वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी. कोरोना की मार झेल रहे लोगों को बजट में राहत मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स में कटौती हो सकती है. कारोबारियों के लिए भी राहतों का ऐलान हो सकता है. सरकार कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती कर सकती है.

PNB एटीएम पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक एक फरवरी से नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से लेन-देन नहीं कर पाएंगे. यानी आप नॉन-ईएमवी मशीनों से पैसों की निकासी नहीं कर पाएंगे. पीएनबी ने कुछ दिनों पहले ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी. कहा जा रहा है कि यह कदम खाताधारकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए उठाया गया है.

LPG के दाम तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. एक फरवरी को अगले महीने के दामों का ऐलान होगा. हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होते हैं और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है. बता दें कि गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है. इसकी कीमत में अंतरराष्ट्रीय आधार पर बदलाव किया जाता है.

रेलवे की ई-कैटरिंग सर्विस भारतीय रेलवे 1 फरवरी से अपनी ई-कैटरिंग सेवा फिर से शुरू करने जा रही है. कोरोना संकट की वजह से रेलवे ने इसे बंद कर दिया था. हालांकि, शुरुआत में ये सुविधा चुनिंदा स्टेशनों पर ही मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

बेटी के जन्म के बाद अपने पहले ऐड में ट्रेवल प्लान बनाते दिखे Anushka Sharma और Virat Kohli, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget