एक्सप्लोरर

इस शख्स ने तैयार किया ऐसा अजीब रेज्यूम कि नौकरी देने के लिए लग गई 29 कंपनियों की लाइन

Google Employee: गूगल के इस पूर्व कर्मचारी ने अपने रेज्यूम में ऐसे-ऐसे दावे किए हैं, जिनका किसी भी नौकरी से कोई मतलब हो ही नहीं सकता. इसके बावजूद उन्हें आ रहे ऑफर्स से वह हैरान हैं.

Google Employee: हम सभी नौकरी करने के लिए अपने अनुभवों के आधार पर अपना रेज्यूम बड़ी सावधानी से तैयार करते हैं. हम कोशिश करते हैं कि कहीं भी कोई भी गलती न हो और हमारा रेज्यूम इतना प्रभावशाली हो कि कंपनी उसे पसंद करे और हमें एक इंटरव्यू का मौका मिल जाए. मगर, आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने अपने रेज्यूम में तमाम अजीबोगरीब बातें लिख दीं, फिर भी उसे नौकरी देने के लिए 29 कंपनियां उतावली हो रही हैं. ऐसा शायद सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन, यह पूरी तरह सच है. 

गूगल के एक पूर्व कर्मचारी जेरी ली ने बनाया यह रेज्यूम

यह रेज्यूम गूगल के एक पूर्व कर्मचारी जेरी ली (Jerry Lee) ने बनाया है. दरअसल, वह देखना चाहते थे कि ऐसे रेज्यूम का कंपनियों पर क्या असर पड़ता है. उन्होंने अपने रेज्यूम में ऐसी अजीबोगरीब बातें लिखी हैं कि कोई भी इसे देखकर फाड़ कर फेंक देता. लेकिन, हुआ बिल्कुल उल्टा. उनके पास ऑफर्स की बाढ़ लग गई. जेरी ली ने अपने रेज्यूम में लिखा था कि वह मिया खलीफा के एक्सपर्ट (Expert in Mia Khalifa) हैं. इसके अलावा उनके पास एक रात में सबसे ज्यादा वोदका शॉट्स लेने का रिकॉर्ड (Most Vodka Shots in One Night) है. इस तरह की अजीब बातों ने उनके रेज्यूम को इंटरनेट पर भी चर्चा का विषय बना दिया है. 

कंपनियों ने सिर्फ गूगल के अनुभव पर ही दिया ध्यान 

जेरी ली गूगल में स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस मैनेजर थे. उनका कहना है कि वह सिर्फ यह देखना चाहते थे कि रिक्रूटमेंट करने वाली कंपनियां किसी के रेज्यूम पर कितना ध्यान देना चाहती हैं. इसलिए उन्होंने गूगल में अपने अनुभव के साथ अजीबोगरीब तरीके के दावे जोड़ दिए. असल में इन चीजों का नौकरी मिलने में एक फीसदी भी महत्त्व नहीं है. इसके बाद उन्होंने इस रेज्यूम को कई कंपनियों में भेज दिया. वह कंपनियों का रिस्पॉन्स देखकर हैरान थे. इससे उन्हें समझ आया कि उनके रेज्यूम में कंपनियों ने सिर्फ गूगल पर ध्यान दिया. उन्होंने पूरा पढ़ना भी जरूरी नहीं समझा.

ये भी पढ़ें

Swiggy Instamart: अब दिन-रात आपको सामान डिलीवर करेगा स्विगी इंस्टामार्ट, इन चुनिंदा शहरों में शुरू हुई सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल: बकाया DA और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा ऐलान
West Bengal: बकाया DA और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा ऐलान
LPG Price: 1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget