एक्सप्लोरर

RBI Data: विदेशी मुद्रा भंडार में तेज उछाल, 5.73 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 622.46 बिलियन डॉलर हो गया फॉरेक्स रिजर्व

Foreign Currency Reserves: अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार ने 645 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड हाई बनाया था लेतिन उसके बाद फॉरेक्स रिजर्व बैंक में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.

India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserves) में बड़ा उछाल देखने को मिला है. बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने डेटा जारी कर बताया कि 2 फरवरी 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.73 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 622.46 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है.  

आरबीआई ने (Reserve Bank Of India) ने शुक्रवार 9 फरवरी, 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक 2 फरवरी को खत्म हफ्ते तक विदेशी मुद्रा भंडार 5.736 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 622.469 बिलियन डॉलर पर आ गया है जो पिछले हफ्ते में 616.733 बिलियन डॉलर रहा था. आरबीआई के डेटा के मुताबिक इस दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है. विदेशी करेंसी एसेट्स 5.186 अरब डॉलर बढ़कर 551.133 बिलियन डॉलर रहा है. अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार ने 645 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड हाई बनाया था. 

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में इस अवधि के दौर जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है. गोल्ड रिजर्व 608 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 48.08 बिलियन डॉलर पर आ गया है. हालांकि एसडीआर में गिरावट आई है और ये घटकर 18.18 बिलियन डॉलर पर आ गया है. जबकि  इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) में जमा रिजर्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये 4.86 बिलियन डॉलर के लेवल पर बरकरार है. 

आरबीआई के दखल देने के बाद विदेशी करेंसी एसेट्स में बदलाव देखने को मिलता है. करेंसी मार्केट्स में हस्तक्षेप के चलते विदेशी करेंसी एसेट्स में बढ़ोतरी या फिर गिरावट आती है जिसका असर आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता है. इससे पहले 8 फरवरी 2024 को मॉनिटरी पॉलिसी का एलान करते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि एक्सटर्नल फाइनेंसिंग जरुरतों को पूरा करने में हम पूरी तरह सक्षम है. 

9 फरवरी 2024 को करेंसी मार्केट (Currency Market) में डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली है. एक डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 83.03 के लेवल पर क्लोज हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

EPFO ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े बैंक अकाउंट में क्लेम सेटल करने पर लगाई रोक, 23 फरवरी से फैसला लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget