एक्सप्लोरर

EPFO ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े बैंक अकाउंट में क्लेम सेटल करने पर लगाई रोक, 23 फरवरी से फैसला लागू

Paytm Payments Bank News: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई की है जिसके बाद ईपीएफओ ने भी क्लेम सेटल करने पर रोक लगाने का फैसला किया है.

EPFO On Paytm Payments Bank: ऐसे ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स जो पेटीएम पेमेंट बैंक के खाते के जरिए क्लेम करेंगे तो उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है. एम्पलॉय प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने अपने फील्ड ऑफिसेज को सर्कुलर जारी कर ये आदेश दिया है 23 फरवरी 2024 से वे ऐसे क्लेम को कतई स्वीकार ना करें जिनका बैंक अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ जुड़ा है. 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक में ईपीएफ क्लेम सेटल करने पर रोक! 

ईपीएफओ ने 8 फरवरी 2024 को सभी फील्ड ऑफिसेज को एक सर्कुलर जारी किया है. इस सर्कुलर में लिखा है कि बैंकिंग सेक्शन ने 1 नवंबर 2023 को आदेश जारी कर पेटीएम पेमेंट्स बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खातों में भी ईपीएफ क्लेम के पेमेंट्स को सेटल करने का आदेश दिया था. पर 31 जनवरी 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 फरवरी 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर्स के खाते में केड्रिट या डिपॉजिट्स ट्रांजैक्शन किए जाने पर रोक लगा दिया है. 

इस सर्कुलर में ईपीएफओ ने ऐसी स्थिति में सभी फील्ड ऑफिसेज को 23 फरवरी 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बैंक अकाउंट में ईपीएफ क्लेम के सेटल करने पर रोक लगा दी है. ईपीएफओ ने फील्ड ऑफिसेज से इस बारे में जागरुकता अभियान भी चलाने को कहा है.


EPFO ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े बैंक अकाउंट में क्लेम सेटल करने पर लगाई रोक, 23 फरवरी से फैसला लागू

आरबीआई की सख्ती से बढ़ी मुश्किल

दरअसल 31 जनवरी 2024 को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नए ग्राहकों के जोड़ने पर रोक लगा दिया था. पेटीएम पर आरोप है कि कंपनी बैंकिंग रेग्यूलेशन को लेकर अनियमितताएं बरत रही थी. 29 फरवरी, 2024 के बाद कोई भी कस्टमर पेटीएम वॉलेट में ना तो पैसा डिपॉजिट कर सकेगा और ना क्रेडिट ट्रांजैक्शन कर सकेगा और ना पेटीएम वॉलेट में टॉप अप कर सकेगा. कस्टमर्स के वॉलेट में जो बैलेंस रकम बचा है उसे वो खत्म होने तक इस्तेमाल कर सकता है. हालांकि अगले एक हफ्ते में इस पूरे मामले में कस्टमर्स में फैले भ्रम की स्थिति को खत्म करने के लिए आरबीआई एफएक्यू (FAQ) जारी करेगा. 

ये भी पढ़ें 

White Paper: निर्मला सीतारमण ने पेश किया श्वेत पत्र, भ्रष्टाचार - महंगाई - बैंकिंग क्राइसिस के लिए यूपीए सरकार पर फोड़ा ठीकरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget