एक्सप्लोरर

EPFO Whatsapp Helpline Service: PF अकाउंट से जुड़ी किसी परेशानी के लिए व्हाट्सएप पर ऐसे करें शिकायत

अंशधारकों की शिकायतों के जल्द समाधान के लिए ईपीएफओ ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. वॉट्सऐप की यह सुविधा देश में स्थित उसके 138 क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध है.

अगर  पीएफ खाते से जुड़ी कोई भी दिक्कत आ रही है तो अब इसकी शिकायत व्हाट्सएप के जरिए की जा सकती है. अंशधारकों की शिकायतों के जल्द समाधान के लिए ईपीएफओ ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. इस सेवा के तहत पीएफ अंशधारक व्यक्तिगत स्तर पर ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सीधे बातचीत कर सकते हैं. वॉट्सऐप की यह सुविधा देश में स्थित उसके 138 क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध है.

इपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर व्हाट्सएफ हेल्पलाइन नंबर्स की लिस्ट दी गई हैं. आप इस लिंक पर जाकर अपने क्षेत्र के  नंबर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

EPFO Whatsapp Helpline Service: PF अकाउंट से जुड़ी किसी परेशानी के लिए व्हाट्सएप पर ऐसे करें शिकायत

बता दें कि EPFO पहले से ग्रीवांस रीड्रेसल यानी अपने सब्सक्राइबर्स की समस्याएं सुनने के लिए कई फोरम उपलब्ध कराता है, जिसमें EPFiGMS पोर्टल, CPGRAMS और फेसबुक-ट्विटर शामिल हैं. इसके अलावा EPFO अपने 24x7 कॉल सेंटर भी चलाता है, जहां आप कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं.

पीएफ बैलेंस कैसे करें चेक 

आप अपने फीएफ बैलेंस को चार तरीकों से चेक कर सकते हैं. - 1- EPFO वेबसाइट के जरिए. 2-एमएस के जरिए. 3- मिस्ड कॉल के जरिए. 4- UMANG App के जरिए.

SMS के जरिए

  • आप एसएमएस के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपका UAN नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए.
  • रजिस्टर्डम मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा.
  • आपको बैलेंस से जुड़ी डिटेल्स हिंदी समेत अन्य किसी भाषा में चाहिए तो भाषा का तीन अक्षरों का कोड लिखना होगा. हिंदी के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा.

मिस्ट कॉल के जरिए

  • EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल कर भी ईपीएफ बैलेंस मंगा सकते हैं.

UMANG App के जरिए ऐसे चेक करें अपना बैलेंस

  • अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर के जरिए Umang App को डाउनलोड करें.
  • अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और एप में लॉगिन करें.
  • टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं.
  • यहां EPFO विकल्प को सर्च करके क्लिक करें.
  • यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें.

ईपीएफओ पोर्टल के जरिए

  • EPFO की वेबसाइट पर लॉग इन करें. gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें
  • ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज epfindia.gov.in पर आ जाएंगे.
  • आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा.
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा.
  • यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा.

यह भी पढें:

यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget