एक्सप्लोरर

Zomato: जोमैटो की महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए नई पहल! मिलेगा मैटरनिटी इंश्योरेंस प्लान का फायदा, जानें डिटेल्स

Zomato Maternity Insurance Plan:अपने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को बड़ी खुशखबरी देते हुए जोमैटो ने उनके लिए मैटरनिटी इंश्योरेंस प्लान पेश किया है, जानते हैं इस बारे में कि कंपनी क्या बेनेफिट दे रही है.

Zomato Maternity Insurance Plan: देश के बड़े ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने अपने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को गिफ्ट देते हुए मैटरनिटी इंश्योरेंस प्लान (Zomato  Maternity Insurance Plan) की सुविधा शुरू की है. कंपनी ने प्लान पेश करते हुए दावा किया है कि इस बीमा योजना के जरिए वह अपनी फीमेल डिलीवरी साथियों को प्रेगनेंसी, बच्चे के जन्म और उससे संबंधित खर्च को उठाएगी. इससे उन्हें पूरी गर्भावस्था के दौरान वित्तीय सुरक्षा मिलेगी.

इंश्योरेंस प्लान में मिलेगी यह सुविधाएं

जोमैटो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश रंजन ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस तरह का प्लान पेश करके हम गिग वर्कर्स को गर्भावस्था के दौरान वित्तीय मदद प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे बिजनेस को आगे बढ़ाने में हमारे डिलीवरी पार्टनर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे में हम अपनी महिला पार्टनरों को इस बीमा का लाभ देकर उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं.

जोमैटो मैटरनिटी इंश्योरेंस प्लान के तहत मिलेगी यह सुविधाएं

मैटरनिटी इंश्योरेंस प्लान के जरिए महिला डिलीवरी पार्टनर को लाभ देने के लिए जोमैटो ने ACKO के साथ साझेदारी की है. इस इंश्योरेंस का लाभ उन महिला डिलीवरी पार्टनरों को मिलेगा जिन्हें प्लेटफॉर्म से जुड़े 60 दिन से अधिक का वक्त हो गया है और जिन्होंने 1000 से अधिक डिलीवरी के आंकड़े को पूरा कर लिया है. 

इस इंश्योरेंस प्लान के जरिए कंपनी दो बच्चों के सामान्य या सिजेरियन डिलीवरी के खर्च को कवर करेगी. इसके साथ ही इसमें मिसकैरेज या अबॉर्शन जैसे प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याओं को जोड़ा गया है. इस इंश्योरेंस बीमा के जरिए कंपनी अपनी महिला डिलीवरी पार्टनरों को सामान्य बर्थ पर 25,000 रुपये, सिजेरियन के लिए 45,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर दे रही है. वहीं अबॉर्शन और मिसकैरेज के मामले में महिलाओं को 40,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम बढ़े; लखनऊ, पुणे में महंगा तो नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget