एक्सप्लोरर

FD Rate Hike: कोटक महिंद्रा बैंक के बाद अब इस बड़े प्राइवेट बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

FD Rates: कोटक महिंद्रा बैंक के बाद अब देश के एक और बड़े प्राइवेट बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में इजाफा करने का फैसला किया है. आइए जानते हैं ग्राहकों को अब कितना रिटर्न मिलेगा.

Fixed Deposit Rates: रिजर्व बैंक ने पिछले साल मई के बाद से अब तक कुल 6 बार अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 4.00 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी तक पहुंच गया है. फरवरी, 2023 में एक बार फिर आरबीआई ने रेपो रेट (RBI Repo Rate) में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इस इजाफे के बाद से ही लगातार कई बैंक अपने एफडी (FD Rates Hike) और लोन के की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं. गुरुवार को कोटक महिंद्रा के एफडी रेट्स में इजाफे के बाद अब एक और बड़े प्राइवेट बैंक ने अपनी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है. यह बैंक है एक्सिस बैंक (Axis Bank FD Rates).

एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ से कम की FD पर बढ़ाया ब्याज दर-

एक्सिस बैंक ने शनिवार 10 फरवरी, 2023 को ऐलान किया कि वह अपनी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर रहा है. नई दरें 11 फरवरी से लागू हो चुकी हैं. इस इजाफे के बाद बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.00 फीसदी तक ब्याज दर सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन की बात करें तो बैंक उन्हें 3.50 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक ब्याज दर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर ऑफर कर रहा है. आइए जानते हैं अलग-अलग अवधि पर मिलने वाली ब्याज दर के बारे में.

एक्सिस बैंक के नये रेट्स यहां जानें-

बैंक सामान्य नागरिकों को 7 से 45 दिन की एफडी पर 3.50 फीसदी रिटर्न दे रहा है. वहीं 46 दिन से 60 दिन की एफडी पर 4.00 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं 61 दिने से लेकर 3 महीने तक की एफडी पर 4.50 फीसदी, 3 से 6 महीने तक की एफडी पर 4.75 फीसदी ब्याज दर, 6 महीने से 9 महीने तक की एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. 9 महीने से लेकर 1 साल तक की एफडी पर 6.00 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं 1 साल से 1 साल 24 दिन की एफडी पर एक्सिस बैंक 6.75 फीसदी, 1 साल 25 दिन से लेकर 13 महीने तक की एफडी पर 7.10 फीसदी, 13 महीने से 2 साल तक की एफडी पर बैंक 6.75 फीसदी, 2 से 30 महीने तक की एफडी पर 7.26 फीसदी और 3 से 10 साल तक की एफडी पर बैंक 7.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बढ़ाई थी दरें-

एक्सिस बैंक से पहले प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank FD Rates) ने भी अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया था. बैंक की नई दरें 10 फरवरी, 2022 से लागू हो चुकी हैं. कोटक महिंद्रा बैंक ने भी एफडी रेट्स पर 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इस इजाफे के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर अब 2.75 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं बैंक अधिकतम 7.10 फीसदी की ब्याज दर 390 दिन से लेकर 2 साल तक की एफडी पर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक 3.25 फीसदी से लेकर से लेकर 6.70 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: जयपुर, नोएडा जैसे कई शहरों के बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां चेक करें नये प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget