एक्सप्लोरर

राहत! Fitch ने सॉवरेन रेटिंग में नहीं किया कोई बदलाव, जानें किस दर से होगा भारत का विकास?

Fitch Rating: फिच रेटिंग्स ने भारत की सॉवरेन रेटिंग में कोई बदलाव न करते हुए इसे निगेटिव के साथ 'बीबीबी-' पर कायम रखा है.

Fitch Rating: फिच रेटिंग्स ने भारत की सॉवरेन रेटिंग में कोई बदलाव न करते हुए इसे निगेटिव के साथ 'बीबीबी-' पर कायम रखा है. फिच ने जारी एक बयान में कहा कि महामारी से उबरने की तेज रफ्तार और वित्तीय दबावों के शिथिल होने से मध्यम अवधि के वृद्धि परिदृश्य से जुड़े जोखिम घटे हैं. हालांकि 'बीबीबी-' निवेश श्रेणी की सबसे निचली रेटिंग होती है.

कितनी रह सकती है GDP की विकास दर?
भारतीय अर्थव्यवस्था की यह रेटिंग मध्यम अवधि के वृद्धि परिदृश्य के बीच संतुलन को दर्शाती है. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अपने मजबूत विदेशी मजबूत भंडार के जरिये भारत ऊंचे सार्वजनिक लोन और कमजोर वित्तीय क्षेत्र के साथ कुछ संरचनात्मक मुद्दों से निपट पा रहा है. फिच ने कहा, ‘‘हमारा पूर्वानुमान है कि इस वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की विकास दर 8.7 फीसदी के मजबूत स्तर पर रहेगी. वहीं, वर्ष 2022-23 में यह दर 10 फीसदी रह सकती है. कोविड महामारी से तेजी से उबरने में भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमता से इसे फायदा मिलता है.’’

भारत का ग्रोथ रेट रहेगा 7 फीसदी
इसके अलावा फिच ने वर्ष 2023-24 से 2025-26 के दौरान भारत का ग्रोथ रेट करीब सात फीसदी रहने का अनुमान भी जताया है. एजेंसी ने कहा कि सुधार के एजेंडा पर सरकार के आगे बढ़ने और महामारी से पैदा हुआ नकारात्मक असर खत्म होने से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. हालांकि, वर्ष 2021-22 के लिए भारत का नकारात्मक परिदृश्य सीमित राजकोषीय गुंजाइश को देखते हुए मध्यम अवधि के लोन को लेकर बनी अनिश्चितता को दिखाता है. फिच ने जून, 2020 में भारत के आर्थिक परिदृश्य को स्थिर से घटाकर नकारात्मक कर दिया था. 

कोविड पूर्व स्तर पर पहुंच रही अर्थव्यवस्था
फिच का कहना है कि आवाजाही संकेतक कोविड-पूर्व स्तर पर लौट आए हैं और उच्च-आवृत्ति के संकेतक विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती की ओर इशारा कर रहे हैं. पिछले महीने एक अन्य रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को कायम रखते हुए उसके परिदृश्य को 'नकारात्मक' से 'स्थिर' कर दिया था.

यह भी पढ़ें:
केंद्र सरकार की इस स्कीम में पति-पत्नी को हर महीने मिलेंगे 10,000 रुपये, आप भी ले सकते हैं दोगुना फायदा

IPO में पैसा लगाने का है प्लान तो आज से मिल रहा मौका, सिर्फ 13755 रुपये का करना होगा निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget