एक्सप्लोरर

India Economic Growth: भारत के लिए बुरी खबर, अब Fitch ने घटाया भारत के आर्थिक विकास दर का अनुमान

Indian Economy: एजेंसी Fitch ने भी 2022-23 में भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमान को 8.5 फीसदी से घटाकर 7.8 फीसदी कर दिया है. 

India Economic Growth:  एक के बाद एक सभी रेटिंग एजेंसियां 2022-23 के लिए भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाती जा रही है. अब रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने भी 2022-23 में भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमान को 8.5 फीसदी से घटाकर 7.8 फीसदी कर दिया है. हालांकि Fitch Ratings भारत के आउटलुक को अपग्रेड करते हुए इसे नेगेटिव ( Negative) से बढ़ाकर स्टेबल ( Stable) कर दिया है और BBB- की रेटिंग दी है. जून 2020 में Fitch Ratings लॉकडाउन के चलते बारत के आउटलुक को नेगेटिव कर दिया था.

इससे पहले विश्व बैंक ( World Bank) ने भी 2022-23 में भारत के आर्थिक विकास दर ( Economic Growth Rate) के अनुमान को घटा दिया था. विश्व बैंक के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 7.5 फीसदी रह सकता है. पहले उसने ने 8.7 फीसदी ग्रोथ रेट रहने का अनुमान जताया था. यानि विश्व बैंक ने अपने अनुमान में 1.2 फीसदी की कटौती की है. हाल के दिनों में सभी रेटिंग एजेंसी समेत संस्थाओं ने बढ़ती महंगाई ( Rising Inflation) , सप्लाई चेन में रूकावट ( Supply Chain Disruption) और वैश्विक तनाव ( Global Tension) के चलते भारत आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाया है. 

Moody's ने अपने ग्लोबल मैक्रो रिपोर्ट आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि कच्चे तेल, फूड और फर्टिलाइजर की कीमतों में उछाल के चलते भारतीय के वित्तीय स्थिति से लेकर उनके खर्च करने की क्षमता पर असर पड़ेगा. पिछले ही दिनों S&P Global Ratings ने भी  मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी 7.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया था तो 2023- 24 में जीडीपी  6.5 फीसदी रहने का अनुमान है. S&P के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 8.9 फीसदी रहा है. 

महंगाई करेगी परेशान
Moody's के मुताबिक 2022 में महंगाई दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है जबकि 2023 में ये 5.2 फीसदी रह सकता है. आरबीआई के मुताबिक 2022-23 में महंगाई दर 5.7 फीसदी रहने का अनुमान है. हालांकि आरबीआई जून में मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में नए सिरे से महंगाई दर का अनुमान जारी कर सकता है. इससे पहले ब्रोकरेज हाउस मार्गन स्टैनले ( Morgan Stanley) ने भी कहा था कि बढ़ती महंगाई ( Inflation), उपभोक्ता की तरफ से कमजोर मांग ( Weak Consumer Demand), कड़े वित्तीय हालात ( Tight Financial Conditition)  के चलते  बिजनेस सेंटीमेंट ( Business Sentiment)पर बुरा असर पड़ेगा साथ ही कैपिटल एक्सपेंडिंचर ( Capex) के रिकवरी में भी देरी होगी. कीमतों में उछाल और कमोडिटी ( Commodity) के बढ़ते दामों के चलते महंगाई बढ़ेगी ही साथ ही चालू खाते का घाटा (Current Account Deficit) भी बढ़कर 10 साल के उच्ताचतम स्तर 3.3 फीसदी तक जा सकता है. 

रूस - यूक्रेन युद्ध से बढ़ी मुश्किलें 
बहरहाल पहले Morgan Stanley, S&P Global Ratings और Moody's ने अगले दो वर्षों तक के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया जाना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि रूस - यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल समेत, कमोडिटी और खाने के तेल के दामों में उछाल का किस हद तक भारत पर दुष्प्रभाव पड़ा है. अप्रैल 2022 में खुदरा महंगाई दर 8 साल के उच्चतम स्तर 7.79 फीसदी पर जा पहुंचा है तो होलसेल महंगाई दर 9 साल के उच्चतम स्तर 15.08 फीसदी पर जा पहुंचा है. महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया है. लेकिन महंगाई बढ़ेगी तो कर्ज और महंगा हो सकता है जिसका असर डिमांड पर पड़ेगा. 

 

ये भी पढ़ें

RBI Governor: जानिए क्यों आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने राज्यों को पेट्रोल डीजल पर वैट घटाने की दी नसीहत!

Rupee-Dollar Update: डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, जानिए कमजोर रुपये और मजबूत डॉलर से किसका होगा फायदा, किसे नुकसान ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget