एक्सप्लोरर

कैसे Facebook-Jio डील से देश के किराना कारोबार की भी बदलेगी तस्वीर, जानिए

कल जियो और फेसबुक के बीच हुई डील के बाद देश में किराना कारोबार की तस्वीर भी कैसे बदलने वाली है, इसकी जानकारी आप यहां ले सकते हैं.

नई दिल्लीः फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच हुआ करार देश में चर्चा का विषय बन गया है. इसकी एक बड़ी वजह ये है कि ये सिर्फ एक टेक समझौता नहीं है बल्कि इसके गहरे मायने हैं और ये देश के किराना कारोबार की तस्वीर में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला है. फेसबुक और जियो के बीच हुई साझेदारी में व्हॉट्सएप की भी गहरी भूमिका है क्योंकि व्हॉट्सएप फेसबुक की ही कंपनी है. माना ये भी जा रहा है कि देश के करोड़ों लोगों को घर बैठे-बैठे व्हॉट्सएप के जरिए स्थानीय किराना स्टोर से ऑर्डर कर पाने की सुविधा इस डील के जरिए मिल पाएगी.

रिलायंस रिटेल का बढ़ेगा कारोबार जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस रिटेल और व्हॉट्सएप के बीच हुआ ये करार जियो मार्ट प्लेटफॉर्म के जरिए रिलायंस रिटेल के कारोबार को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होगा. फेसबुक और जियो प्लेटफॉर्म्स के बीच हुई डील के जरिए जियो मार्ट को अब व्हॉट्सएप के प्लेटफॉर्म का भी सहारा मिलेगा. बता दें कि जियो मार्ट जियो का ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म है. इस डील के बाद जियो मार्ट स्थानीय वेंडर्स और छोटे किराना स्टोरों को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने जा रहा है.

क्या होगा डील का असर रिलायंस रिटेल, फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हॉट्सएप की सेवाएं लेने के बाद व्हॉट्सएप और मैसेंजर सेवाओं के जरिए ग्राहकों के ऑर्डर ले सकेगी और उनके घर तक सामानों की सप्लाई कर सकेगी. इसको साधारण शब्दों में समझें तो जानें कि स्थानीय वेंडर्स और छोटे किराना कारोबारी अब जियो मार्ट पर रजिस्टर करने के बाद व्हॉट्सएप के जरिए स्थानीय ग्राहकों से ऑर्डर हासिल कर सकेंगे.

कैसे होगा रिलायंस रिटेल को फायदा रिलायंस रिटेल की एक पार्टनर कंपनी है जियो प्लेटफॉर्म्स. इसी साल जनवरी में जियो प्लेटफॉर्म्स के हिस्से के रूप जियो मार्ट का एलान किया गया था. रिलायंस के ई-कॉमर्स बिजनेस में विस्तार करने के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जाएगा.

कैसे बदल जाएगा किराना कारोबार इस डील के बाद देश के करोड़ों लोगों के लिए किराना से सामाना मंगाना बेहद आसान हो जाएगा. जैसे ही जियो मार्ट और व्हॉट्सएप एक प्लेटफॉर्म के रूप में काम करने लगेंगे तो ग्राहकों को सारा सामान व्हाट्सएप पर ऑर्डर करने के जरिए मिल पाएगा.

बता दें कि रिलायंस रिटेल का जियो मार्ट लाखों छोटे कारोबारियों और किराना दुकानदारियों के साथ भागीदारी में विकसित किया जा रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी अपने बयान में कहा कि इस करार से ग्राहकों और छोटे कारोबारियों को खरीदारी और कारोबार के विस्तार में बड़ी आसानी होगी.

ये भी पढ़ें Jio-Facebook डील के बाद मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, जैक मा को पीछे छोड़ा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget