एक्सप्लोरर

ITR Alternatives: इनकम टैक्स रिटर्न भरने में आ रही है दिक्कत तो आपके लिए हैं काम के ये 5 बेहतरीन उपाय

ITR Filing Assistance: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए अब बहुत कम समय बचा हुआ है. डेडलाइन से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर लेना कई लिहाज से फायदेमंद है...

आपने अब तक इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) नहीं भरा है तो अब इसमें बिलकुल भी देरी न करें. इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए अब चंद दिनों का ही समय बाकी है. चालू सीजन के लिए डेडलाइन (ITR Filing Deadline) 31 जुलाई 2023 को समाप्त हो रही है, यानी आपके पास इस काम को निपटाने के लिए अब बस 4 दिन का समय बचा हुआ है. अगर आपने इन 4 दिनों में अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया तो आपको बिना मतलब दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं.

अभी 1 करोड़ लोगों ने नहीं भरा आईटीआर

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल (Income Tax E-Filing Portal) के अनुसार, अभी तक करीब 11.50 करोड़ टैक्सपेयर रजिस्टर्ड हुए हैं. उनमें से करीब 4.50 करोड़ ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है. पिछले साल करीब 5.50 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए थे. इसका मतलब हुआ कि अभी भी करीब 1 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है. अगर आप भी ऐसे 1 करोड़ लोगों में शामिल हैं और इसकी वजह रिटर्न भरने में आ रही दिक्कतें हैं, तो ये 5 उपाय आपके बड़े काम आ सकते हैं.

JSON Utility: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल पर यह सुविधा दी गई है. अगर आपको ऑनलाइन रिटर्न फाइल करने में ऑटो लॉग आउट या टाइम आउट जैसी दिक्कतें आ रही हैं, तो आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

थर्ड पार्टी वेबसाइट या प्रोफेशनल: अब चूंकि कम समय बचा हुआ है, ऐसे में रिटर्न भरने के लिए थर्ड पार्टी वेबसाइट या टैक्स प्रोफेशनल की मदद ली जा सकती है. ऐसा करने से गलती होने की आशंकाएं कम हो जाएंगी.

टैक्स हेल्पलाइन नंबर: अगर कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है तो टैक्स हेल्पलाइन नंबरों से मदद ली जा सकती है. आप सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे के दौरान कभी भी 1800 103 0025, 1800 419 0025, +91-80-46122000, +91-80-61464700 पर कॉल कर सकते हैं. शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.

टैक्सपेयर असिस्टेंस सेंटर: सरकार की ओर से कई जगहों पर टैक्स असिस्टेंस सेंटर चलाए जाते हैं. आप अपना नजदीकी सेंटर पता करें और वहां से मदद लें.

टैक्स फोरम एंड कम्यूनिटी: अभी के समय में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टैक्स एक्सपर्ट व प्रोफेशनल लोगों टैक्स फोरम व कम्यूनिटी में मदद मुहैया कराते हैं. आप अपनी समस्याओं का समाधान ऐसी जगहों से भी खोज सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अब आने वाला है अडानी का क्रेडिट कार्ड, वीजा के साथ हुई डील, टारगेट पर ये 40 करोड़ लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज के लिए LPG का नया रेट आया सामने, CNG-PNG की भी चेक कर लें कीमत
आज के लिए LPG का नया रेट आया सामने, CNG-PNG की भी चेक कर लें कीमत
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget