एक्सप्लोरर

प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस

भारतीय खाद्य विभाग पिछले कई दिनं से ताबड़तोड़ कार्रवाई में लगा हुआ है. इसी कड़ी में हाल ही में अमेजन, फ्लिपकार्ट, नेसले जैसी कंपनियों को नोटिस जारी किया है. इनके प्रोटीन के झूठे दावों को लेकर.

भारतीय खाद्य विभाग और मानक प्राधिकरण (FSSAI) पिछले कुछ दिनों से एक्शन मोड में है. विभाग की तरफ से लगातार गलत दावों को लेकर कार्रवाई की जा रही है. अब FSSAI ने गुरुवार को डॉक्टर रेड्डी, नेसले हेल्थ साइंस, तिरुपति वेलनेस, अमेजन, फ्लिपकार्ट और नेटमेड्स को नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों पर आरोप है कि वो ऐसे प्रोडक्ट्स बेच रहे हैं, जिनमें प्रोटीन को लेकर गलत दावे किए जा रहे हैं.

दरअसल इन कंपनियों पर ऐसे प्रोडक्ट्स उत्पादों के बारे में भ्रामक स्वास्थ्य दावे किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रोटीन बढ़ाने और शरीर में मांसपेशियों को बनाए रखने में मददगार बताया जा रहा था.

FSSAI ने कंपनियों पूछी दावों की सच्चाई
फसाई की कार्रवाई लगातार कई महीनों से जारी है, जिसमें कई बड़ी- छोटी कंपनियों और रेस्टोरेंट्स पर निशाना साधा जा रहा है. इन कंपनियों के ऊपर गलत दावे और झूठी जानकारी को लेकर कई दावे कए जा रहे हैं. वहीं ताजा कार्रवाई के जरिए FSSAI ने कंपनियों से पूछा है कि उनके प्रोडक्ट्स पर किए गए प्रोटीन और मसल्स से जुड़े दावों का आधार क्या है? साथ ही ये भी पूछा है कि क्या ये दावे खाद्य सुरक्षा के नियमों के मुताबिक सही हैं.

तेजी से जांच बढ़ा रहा FSSAI
ये कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब फसाई खाने-पीने के प्रोडक्ट्स पर किए जाने वाले 'हेल्दी', 'प्रोटीन से भरपूर', 'नो शुगर' और '100% नेचुरल' जैसे दावों की जांच बढ़ा रहा है. हाल के महीनों में कई कंपनियों को ऐसे दावों और लेबलिंग को लेकर नोटिस दिए गए हैं. बीते दिनों ही विभाग ने इसी तरह की कार्रवाई डाबर पर भी की थी. इसी के साथ कई और कंपनियों पर भी ये कार्रवाई होने के बाद कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग में बजलाव भी किया है.

बता दें कि FSSAI की इस कार्रवाई का मतलब ये है कि विभाग ये सुनिश्चित करना चाहता है कि कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए किसी भी तरह के भ्रामक स्वास्थ्य लाभों का दावा न करें. जो सही तरीके से साबित न किए गए हों. इसका मकसद ग्राहकों को गलत जानकारी के आधार पर उत्पाद खरीदने से बचाना है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget