एक्सप्लोरर

Adani Credit Card: अब आने वाला है अडानी का क्रेडिट कार्ड, वीजा के साथ हुई डील, टारगेट पर ये 40 करोड़ लोग

Adani-Visa Card: भारत क्रेडिट कार्ड का बड़ा बाजार है. आंकड़े बताते हैं कि अभी देश में 8.3 करोड़ क्रेडिट कार्ड हैं और क्रेडिट कार्ड के यूनिक यूजर्स की संख्या करीब 4 करोड़ है...

गौतम अडानी का अडानी समूह एफएमसीजी से लेकर एयरपोर्ट तक विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत कारोबारी उपस्थिति रखता है. अडानी समूह की कंपनियां तेल-आटा-चावल भी बेचती हैं, तो पोर्ट से लेकर एयरपोर्ट तक का परिचालन भी संभालती है. अब अडानी एक नए सेक्टर में पैर पसारने वाले हैं. जल्दी ही आपको अडानी के क्रेडिट कार्ड भी देखने को मिल सकते हैं.

ग्राहकों को मिल सकते हैं ये फायदे

ईटी की एक खबर में बताया गया है कि को-ब्रांडेड कार्ड जारी करने लिए अडानी समूह और अमेरिकी डिजिटल पेमेंट गेटवे कंपनी वीजा ने नई डील की है. दोनों संबंधित डील पर साइन कर चुके हैं. ये कार्ड रिटेल से लेकर एयरपोर्ट और ऑनलाइन ट्रैवल से जुड़े फायदे ग्राहकों को ऑफर कर सकते हैं. इस तरह से अडानी और वीजा के को-ब्रांडेड कार्ड देश के 40 करोड़ ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं.

वीजा के सीईओ ने दी जानकारी

वीजा के सीईओ रयान मैकल्नर्नी (Visa's CEO Ryan McInerney) ने एनालिस्ट के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अडानी समूह के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ऑफर करने को लेकर डील हुई है. इस पार्टनरशिप से वीजा को अडानी के एयरपोर्ट व ऑनलाइन ट्रैवल सर्विसेज से 40 करोड़ ग्राहकों का एक्सेस मिल सकता है.

अडानी के पास अभी 7 हवाई अड्डे

अडानी समूह अभी भारत में 7 हवाई अड्डों का परिचालन करता है. आने वाले समय अडानी समूह अपने नेटवर्क में और एयरपोर्ट भी जोड़ सकता है. अडानी समूह के सातों एयरपोर्ट भारत का ज्यादातर एयर ट्रैफिक संभालते हैं. इन सातों हवाई अड्डों पर घरेलू यात्रियों की आवाजाही में 92 फीसदी और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही में 133 फीसदी की तेजी आई है.

इन फैक्टर्स से मिलेगी मदद

ट्रैवलिंग के सेक्टर में अडानी समूह ने हाल ही एक बड़ी डील की है. अडानी समूह ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग सेवाएं देने वाले प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन का अधिग्रहण किया है. इससे अडानी समूह को ट्रैवल सेक्टर में दखल बढ़ाने में मदद मिलेगी. वहीं अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया था कि उनका समूह सुपर ऐप लाने की तैयारी में है, जिससे समूह को अपनी विभिन्न सर्विसेज को इंटीग्रेट करने में मदद मिलेगी.

अभी बाजार में ये ट्रैवल क्रेडिट कार्ड

ट्रैवल पर फोकस्ड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की बात करें तो अभी बाजार में इस तरह के बहुत ज्यादा प्रोडक्ट नहीं हैं. फिलहाल इस मामले में आईसीआईसीआई बैंक और मेक माय ट्रिप, एसबीआई और यात्रा व एक्सिस बैंक और विस्तारा मिलकर ट्रैवल क्रेडिट कार्ड ऑफर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जल्द मिलने लगेगा सस्ते में हवाई सफर का मजा, आकासा के बाद अब आसमान में उतरी ये कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget