एक्सप्लोरर

EV Outlook: आपको भी पसंद है इलेक्ट्रिक वाहन? खुश हो जाइए, जल्द लगेगी लॉटरी

EV Price Trend: साल 2020 में एक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की औसत कीमत सिमिलर पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में 137 फीसदी ज्यादा थी. अब यह खाई सिर्फ 73 फीसदी रह गई है.

इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) के तेजी से बढ़ते बाजार के बीच ऐसे लोग भी बड़ी संख्या में हैं, जो कीमत को लेकर अपने हाथों को मोड़ लेते हैं. सब्सिडी के बाद भी इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम समतुल्य डीजल-पेट्रोल मॉडलों से ज्यादा बैठते हैं. इस कारण बहुत सारे लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल के बजाय पारंपरिक ईंधन वाले वाहन खरीद लेते हैं. ऐसे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है.

तीन साल में इतना कमा भाव

ऑटोमोबाइल कंसल्टेंसी फर्म Jato Dynamics के आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों और डीजल-पेट्रोल वाहनों की कीमतों का अंतर तेजी से कम हो रहा है. आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में एक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की औसत कीमत सिमिलर पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में 137 फीसदी ज्यादा थी. इसका मतलब हुआ कि इलेक्ट्रिक वाहन दो गुणे से ज्यादा महंगे मिल रहे थे. अब यह खाई सिर्फ 73 फीसदी रह गई है.

बढ़ रही इन वाहनों की कीमतें

बीते तीन साल के दौरान डीजल-पेट्रोल इंजन वाले पारंपरिक इंजन वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में अंतर कम होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं. सबसे पहले तो उत्सर्जन के मानक लगातार कड़े किए जा रहे हैं. इस कारण सभी वाहन कंपनियों ने अपने मॉडलों के दाम बढ़ाए हैं. नए नियमों का पालन करने के लिए कंपनियों को अपने वाहनों के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने पड़ रहे हैं. इससे उनकी लागत बढ़ रही है, जो अंतत: वाहनों की कीमतों को बढ़ा रहा है.

सरकारी मदद आ रही काम

दूसरी ओर सरकार घरेलू स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरियों व अन्य कल-पुर्जों के विनिर्माण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है. इसके लिए सरकार की ओर से कई प्रोत्साहन योजनाएं चल रही हैं. घरेलू स्तर पर विनिर्माण बढ़ने से बैटरी पैक समेत ओवरऑल लागत कम हो रही है, जो अंतत: इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों को कम कर रहा है.

ईवी अडॉप्शन में आएगी तेजी

कुल मिलाकर देखें तो डीजल-पेट्रोल इंजन वाले वाहनों यानी आईसीई वाहनों की कीमतों में तेजी का ट्रेंड है, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों के भाव में गिरावट का ट्रेंड है. आने वाले समय में भी यही ट्रेंड बरकरार रह सकता है. इससे दोनों तरह के वाहनों की कीमतों का अंतर कम होगा और ऐसा भी हो सकता है कि इलेक्ट्रिक वाहन ही सस्ते हो जाएं. ऐसे में ज्यादा ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: सैमसंग उठाने जा रही है ऐसा एक कदम, सभी कर्मचारियों का हो जाएगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget