एक्सप्लोरर

EPFO ने किए 3 बड़े बदलाव, हर कर्मचारी के लिए जरूरी है ये खबर, सीधे आपके पैसे पर पड़ेगा असर!

EDLI योजना, EPF का हिस्सा है, जिसके तहत अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान असमय मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को बीमा राशि मिलती है.

अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं और EPF (Employees Provident Fund) के सदस्य हैं, तो आपके परिवार के लिए EDLI (Employees Deposit Linked Insurance) योजना एक अहम सामाजिक सुरक्षा कवच साबित हो सकती है. इस योजना में EPFO ने हाल ही में 3 बड़े बदलाव किए हैं, जिससे कर्मचारियों के परिवारों को ज्यादा फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं कि क्या बदलाव हुए हैं और आपको इससे क्या फायदा होगा.

क्या है EDLI स्कीम?

EDLI योजना, EPF का हिस्सा है, जिसके तहत अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान असमय मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को बीमा राशि मिलती है.

अब क्या बदलाव हुए हैं?

1. पहली नौकरी के पहले साल में भी बीमा कवर मिलेगा

पहले, अगर कोई कर्मचारी अपनी नौकरी के पहले साल में गुजर जाता था, तो उसके परिवार को कोई बीमा लाभ नहीं मिलता था. लेकिन नए नियम के अनुसार, अब ऐसे मामलों में परिवार को न्यूनतम 50,000 रुपये की बीमा राशि दी जाएगी. हर साल करीब 5,000 परिवारों को इसका फायदा होगा.

2. नौकरी छूटने के बाद भी मिलेगा फायदा

पहले, अगर किसी कर्मचारी की नौकरी छूट गई और उसके कुछ महीनों बाद उसकी मृत्यु हो गई, तो परिवार को EDLI का लाभ नहीं मिलता था. अब नए नियम के तहत, अगर आखिरी EPF योगदान के 6 महीने के अंदर कर्मचारी की मृत्यु होती है, तो परिवार को बीमा राशि मिलेगी. बशर्ते कर्मचारी का नाम कंपनी के रोल से पूरी तरह हटाया न गया हो.

3. नौकरी बदलने के दौरान भी बीमा कवर मिलेगा

पहले, अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदलते समय कुछ दिनों, हफ्तों या महीनों के लिए बेरोजगार रहता था, तो यह उसकी "निरंतर सेवा" नहीं मानी जाती थी. इस वजह से परिवार को बीमा राशि नहीं मिलती थी. लेकिन अब, अगर दो नौकरियों के बीच दो महीने तक का ब्रेक है, तो भी सेवा को निरंतर माना जाएगा और बीमा राशि मिलेगी. इससे हर साल करीब 1,000 परिवारों को फायदा होगा.

कितना मिलेगा बीमा कवर?

अब परिवार को कम से कम 2.5 लाख रुपये और अधिकतम 7 लाख रुपये तक की बीमा राशि मिलेगी. फिलहाल EPF पर 8.25 फीसदी ब्याज दर मिल रही है. दरअसल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ (CBT) ने FY 2024-25 के लिए EPF पर 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी है. EPFO का कहना है कि इन बदलावों से हर साल 14,000 से ज्यादा परिवारों को फायदा होगा और इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: घर में मिले 1988 के डॉक्यूमेंट से बदल गई शख्स की किस्मत, 10 रुपये में लिए हैं भारत की सबसे बड़ी कंपनी के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Canva में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, 1,200 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Canva में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, 1,200 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना -चांदी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों में आज का भाव
धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना -चांदी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों में आज का भाव
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
डायबिटीज छिपाने का आरोप लगाकर LIC ने रोका 3 लाख का बीमा क्लेम
डायबिटीज छिपाने का आरोप लगाकर LIC ने रोका 3 लाख का बीमा क्लेम

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'लागों की आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget