एक्सप्लोरर

EPFO Balance: ईपीएफओ के अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी! ब्याज मिलने का प्रोसेस हुआ शुरु, इस तरह चेक करें अपने खाते का बैलेंस

EPFO Balance Check: इस साल मार्च में सरकार के श्रम मंत्रालय ने यह ऐलान किया था कि ईपीएफओ पर खाताधारकों को 8.1% का ब्याज दर ऑफर किया जाएगा. यह ब्याज पिछले 40 सालों में सबसे कम रहा है.

EPFO Balance Check Process: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization)  के देश के करोड़ों खाताधारकों के लिए खुशखबरी है. ईपीएफओ (EPFO Account Check) ने अपने अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज के पैसे डालना शुरू कर दिया है. ईपीएफओ (EPFO) ने इस मामले पर 31 अक्टूबर जानकारी दी थी कि ब्याज ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ऐसे में अब अकाउंट होल्डर्स के खाते में जल्द ही ब्याज के पैसे दिखने लगेंगे. इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने यह साफ किया कि किसी की खाताधारकों को इस बार ब्याज का किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा.

कितने खाताधारकों के अकाउंट पैसे किए जाएंगे ट्रांसफर
इस साल मार्च में सरकार के श्रम मंत्रालय ने यह ऐलान किया था कि ईपीएफओ पर खाताधारकों को 8.1% का ब्याज दर ऑफर किया जाएगा. यह ब्याज पिछले 40 सालों में सबसे कम रहा है. इसके अलावा ईपीएफओ ने यह भी बताया है कि इस ब्याज करीब 6 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के खाते के ब्याज ट्रांसफर किया जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि ईपीएफओ (EPFO Account Balance Check) के कुछ 25 करोड़ से ज्यादा खाताधारक हैं, लेकिन उनमें से केवल 6 करोड़ लोग ही नियमित रूप से खाते में पैसे जमा करते हैं. इसके साथ ही संगठन ने यह जानकारी दी कि इस साल ब्याज ट्रांसफर करने में देरी के पीछे का कारण यह था कि संगठन इस बार अपने सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने में वक्त लगाता है. अगर आप भी वित्त वर्ष 2021-22 की जमा राशि पर अपने ब्याज दर को चेक करना चाहते हैं तो हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

SMS के जरिए चेक करें PF बैलेंस
आप अपने खाते में आए ब्याज को चेक करने के लिए SMS का सहारा ले सकते हैं. इसके लिए आपको अपने ईपीएफओ के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO UAN LAN  मैसेज 7738299899 पर भेज दें. यहां LAN का मतलब है भाषा. आप हिंदी में मैसेज देखना चाहता हैं तो HIN और इंग्लिश के लिए ENG लिखकर भेजें. आपको बैलेंस की जानकारी कुछ ही मिनटों में मिल जाएगी.

मिस्ड कॉल के जरिए चेक करें PF बैलेंस
आप UAN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद आप 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें. इसके बाद केवल दो रिंग के बाद आपकी कॉल कट जाएगी. इसके बाद दो से तीन मिनट बाद आपके मोबाइल नंबर पर  एक SMS आएगा जिसे आपके पीएफ खाते के अकाउंट की जानकारी मिल जाएगी.

उमंग ऐप के जरिए चेक करें PF बैलेंस
अपनी आप चाहें तो उमंग ऐप (UMANG App) के जरिए भी अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं. इसके लिए आप ऐप पर जाकर Employees Services ऑप्शन पर जाएं. इसके बाद पासबुक के ऑप्शन को चुनकर आप UAN No और पासवर्ड दर्ज करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें.अब आपको कुछ ही मिनटों में बैलेंस दिख जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोल-डीजल के प्राइस में आई गिरावट? जानें ताजा अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget