एक्सप्लोरर

Emcure Pharma IPO: रिटेल निवेशकों के दम पर एमक्योर फार्मा का आईपीओ पहले ही दिन भरा, 5 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Emcure Pharma IPO GMP: ग्रे मार्केट में एमक्योर फार्मा का आईपीओ 325 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है.

Emcure Pharma IPO: एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma ) के आईपीओ का पहला दिन शानदार रहा है. पहले ही दिन आईपीओ भर गया. गैर-संस्थागत और रिटेल निवेशकों की ओर से मिले जोरदार रेस्पांस के चलते पहले दिन आईपीओ 1.32 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. एमक्योर फार्मा का आईपीओ आवेदन के लिए 5 जुलाई तक खुला हुआ है. 

रिटेल निवेशक का कोटा भरा 

एमक्योर फार्मा आईपीओ के पहले दिन संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा केवल 0.07 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है. ये माना जा रहा है कि संस्थागत निवेशक आईपीओ में आखिरी दिन आवेदन करेंगे.  गैर-संस्थागत निवेशकों का रिजर्व कोटा पहले दिन 2.71 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा पहले ही दिन भर चुका है. ये कैटगरी 1.39 गुना भर चुका है. जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व कैटगरी  2.25 गुना भरा है. 

960 - 1008 रुपये आईपीओ का प्राइस बैंड

शार्क टैंक फेम नमिता थापर (Namita Thapar) की कंपनी एमक्योर फार्मा का आईपीओ 3 से 5 जुलाई 2024 तक आवेदन के लिए खुला रहेगा. कंपनी आईपीओ के जरिए 1952.03 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. जिसमें फ्रेश यानि नए शेयर्स जारी कर 800 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल के जरिए 1152.03 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. ऑफर फॉर सेल में कंपनी के मौजूदा निवेशक अपने शेयर्स बेच रहे हैं. 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए कंपनी ने 960 - 1008 रुपये आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया है. 14 शेयरों का एक लॉट है जिसके लिए निवेशक को 14,112 रुपये का भुगतान करना होगा. 10 जुलाई 2024 को एमक्योर फार्मा की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की उम्मीद है. 

960 - 1008 रुपये IPO का प्राइस बैंड

एमक्योर फार्मा ने 2 जुलाई को एंकर निवेशकों से 582.61 करोड़ रुपये जुटाये हैं. दिग्गज एंकर निवेशकों ने इसमें हिस्सा लिया है. ग्रे मार्केट (Grey Market) में एमक्योर फार्मा के आईपीओ का जीएमपी (GMP) 325 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानि ये माना जा रहा है कि आईपीओ 1333 रुपये पर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकता है यानि फिलहाल 32 फीसदी लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है. कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, जेफ्फरीज इंडिया, जेपी मॉर्गन आईपीओ के लीड मैनेजर्स हैं. 

ये भी पढ़ें 

Koo Shutdown: देसी ट्विटर Koo हो रहा बंद, इंटरनेट कंपनियों के साथ नहीं हो पाई अधिग्रहण की डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget