एक्सप्लोरर

Tax Benefit: ELSS, PPF और ULIP में निवेश के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा शानदार? जानिए किसमें कितनी मिलेगी छूट

ELSS , PPF या ULIP: इन तीनों में आयकर की धारा 80 सी के तहत निवेशकों को अच्छे रिटर्न देने के साथ-साथ सालाना 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स छूट लाभ मिलता है. जानिए क्या है पूरी डिटेल्स..

ELSS Vs PPF Vs ULIP Which is Better: अगर आप इन्वेस्टमेंट (Investment) करने के बारे में प्लान बना रहे है. तो ये खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती है. हम आपको इस खबर में शानदार रिटर्न देने वाले कुछ निवेश के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. ऐसे ही 3 निवेश विकल्प हैं, इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) है. जानिए इसमें कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर साबित होगा.

तीनों में मिलती है टैक्स छूट 

अगर आप ईएलएसएस (ELSS) इक्विटी श्रेणी के अंतर्गत आते है, पीपीएफ (PPF) लोन श्रेणी के अंतर्गत आते हैं और यूलिप (ULIP) एक बीमा उत्पाद हैं. इन 3 निवेश उत्पादों की तुलना करना जरूरी है, क्योंकि इन तीनों में आयकर धारा 80C के तहत टैक्स छूट की सुविधा मिलती है. इसलिए निवेशकों को निवेश करने के फैसले में परेशानी का सामना करना पड़ता है. टैक्सपेयर्स के लिए इन तीनों में कौन-सा विकल्प सबसे बेहतर है. ऐसे समझे पूरी बात..

ईएलएसएस बनाम पीपीएफ बनाम यूलिप 

ईएलएसएस, पीपीएफ और यूलिप तीनों निवेश विकल्प में आयकर की धारा 80 सी के तहत निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने के साथ-साथ सालाना 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स छूट लाभ मिलता है. 

  • तरलता :- यूलिप और पीपीएफ की तुलना में ईएलएसएस केवल 3 साल की सबसे कम लॉक-इन अवधि देता है. वहीं, यूलिप और पीपीएफ में क्रमशः 5 साल और 15 साल की लॉक-इन अवधि होती है. 
  • व्यय :- ईएलएसएस कम लागत और पेशेवर प्रबंधन का लाभ देता है. सेबी से व्यय अनुपात पर सीमा निर्धारित है, लेकिन यूलिप के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं है. यूलिप योजनाओं के शुल्क म्युचुअल फंड की तुलना में बहुत अधिक हो सकते हैं. पीपीएफ के लिए, निवेशक को अपनी निवेश राशि के अलावा सिर्फ 100 रुपये का एक बार शुल्क देना होता है.
  • जोखिम कवर :-यूलिप एक इन-बिल्ट इंश्योरेंस प्लान के साथ आते हैं जो पॉलिसी की अवधि के भीतर पॉलिसीधारक की मृत्यु होने की स्थिति में परिवार को सुनिश्चित राशि प्रदान करता है. वही म्यूचुअल फंड और पीपीएफ के मामले में बीमा के माध्यम से कोई जोखिम कवर नहीं होता है.
  • निवेश पर रिटर्न :-पीपीएफ पर रिटर्न निश्चित, गारंटीकृत और कर से मुक्त होता है, जबकि ईएलएसएस और यूलिप रिटर्न के मामले में गारंटी नहीं है क्योंकि दोनों निवेश विकल्प बाजार से जुड़े हैं. पीपीएफ में मौजूदा ब्याज दर 7.1 प्रतिशत सालाना है. ईएलएसएस पर 3 साल और 5 साल का औसत रिटर्न क्रमश: 17.19 प्रतिशत  और 11.10 प्रतिशत है.
  • टैक्सेशन :- अगर आप पीपीएफ का पैसा मैच्योरिटी पर निकालते है तो इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, जबकि ईएलएसएस लाभ के मामले में लॉक-इन अवधि के बाद 1 लाख रुपये की छूट के साथ 10 फीसदी कर लगाया जाता है. यूलिप के मामले में, परिपक्वता राशि केवल तभी कर मुक्त रहती है, जब तक कुल सालाना प्रीमियम 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो और अगर, सालाना प्रीमियम 2.5 लाख रुपये से अधिक हो जाता है, तो किसी को किसी भी आय पर पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना पड़ता है. 1 साल से अधिक के लिए रखे जाने पर 10 फीसदी की दर से और 1 साल से कम के लिए रखे जाने पर 15 फीसदी की दर से अर्जित किया जाता है.

 

एक नजर में समझें खबर की खास बातें

जोखिम :- ELSS- इक्विटी लिंक्ड; PPF- सरकार समर्थित, सबसे सुरक्षित, ULIP- इक्विटी/डेट/हाइब्रिड के संयोजन पर निर्भर करता है.

लॉक इन अवधि :- ELSS- 3 साल, PPF - 15 साल (7 वर्ष के बाद आंशिक निकासी की अनुमति), ULIP- 5 वर्ष.

कराधान :- ELSS- किसी भी वित्तीय वर्ष में 1,00,000 रुपये से अधिक के लाभ पर 10 फीसदी है. PPF- कर मुक्त, ULIP-रिटर्न धारा 10 (10-D) के तहत छूट ले सकते है.

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

ये भी पढ़ें-

RBI ने फ्लोटिंग रेट बॉन्ड्स् की ब्याज दरों में किया इजाफा, जानिए आपको कितने फीसदी ज्यादा मिलेगा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की बढ़ेगी खरीदारी, धनतेरस से पहले 25% तक हुआ सस्ता
सोने की बढ़ेगी खरीदारी, धनतेरस से पहले 25% तक हुआ सस्ता
Dhanteras 2026: नया सोना महंगा, क्या पुराने गहने बदलकर नया लेना शुभ है? जानें Gold Exchange का नियम
Dhanteras Gold Exchange 2026: पुराने सोने के बदले नया गहना लेना शुभ है?
एक झटके में सोना 3000 और चांदी 6900 रुपए महंगी, ट्रंप की हार का असर
एक झटके में सोना 3000 और चांदी 6900 रुपए महंगी, ट्रंप की हार का असर
देश में 250 रुपए का सिक्का जारी, 4 धातुओं से बनी है 35 ग्राम की क्वाइन
देश में 250 रुपए का सिक्का जारी, 4 धातुओं से बनी है 35 ग्राम की क्वाइन

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget