एक्सप्लोरर

Twitter Value: काम नहीं आया एलन मस्क का कोई उपाय, आधी से भी कम रह गई ट्विटर की वैल्यू

Twitter Current Valuation: महीनों की खींचतान के बाद एलन मस्क ने पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदा था, लेकिन उसकी वैल्यू लगातार तेजी से कम होती गई है...

Twitter Valuation 2023: दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक एलन मस्क (Elon Musk) ने कई महीनों की खींचतान के बाद पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर को खरीद लिया था. यह पिछले साल का सबसे चर्चित सौदा था. उसके बाद से एलन मस्क ने कंपनी को मुनाफे में लाने और लागत को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं, लेकिन लगता है कि अब तक उनके प्रयासों को सफलता नहीं मिली है. इसके चलते कंपनी की वैल्यू (Twitter Value) पिछले कुछ महीनों के दौरान तेजी से कम हुई है और एलन मस्क ने खुद भी इस बात को स्वीकार कर लिया है.

अब बस इतनी है वैल्यू

द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी के एम्पलॉइज स्टॉक ग्रांट में करीब 20 बिलियन डॉलर की वैल्यू आंकी है. यह रिपोर्ट शनिवार को सामने आई. वहीं पिछले साल जब एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का सौदा किया था तो तब सोशल मीडिया कंपनी की वैल्यू इसके डबल से भी ज्यादा आंकी गई थी. एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर का भुगतान किया था.

इतना रह सकता है घाटा

रिपोर्ट के अनुसार, मस्क को इस साल ट्विटर का राजस्व 03 बिलियन डॉलर से कम रहने का अनुमान है. वहीं कंपनी के ऊपर करीब 13 बिलियन डॉलर की उधारी है. डील के बाद मस्क ने कहा था कि ट्विटर को हर रोज 04 मिलियन डॉलर का घाटा हो रहा है. उन्होंने इसका हवाला देते हुए बड़े पैमाने पर छंटनी की और लागत कम करने के लिए करीब 70 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

कम हुई विज्ञापन से कमाई

मस्क के द्वारा खरीदे जाने के बाद ट्विटर की परेशानियों में बढ़ोतरी ही हुई है. मस्क खुद यह बता चुके हैं उनके टेकओवर के बाद कई विज्ञापनदाताओं ने या तो दूरी बना ली है या उन्होंने विज्ञापनों पर खर्च घटा दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2022 के दौरान ट्विटर पर विज्ञापन के खर्च में विज्ञापनदाताओं ने 71 फीसदी की कमी की. इससे पहले नवंबर 2022 महीने के दौरान साल भर पहले की तुलना में इसमें 55 फीसदी की गिरावट आई थी.

मस्क कर चुके हैं ये उपाय

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के लिए राजस्व का प्रमुख स्रोत विज्ञापन ही रहा है. हालांकि मस्क के टेकओवर के बाद कई बड़े ब्रांड ट्विटर से दूर हो गए हैं. हालांकि बाद में मस्क कई विज्ञापनदाताओं को भारी डिस्काउंट देकर वापस लाने में सफल रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने पेड वेरिफिकेशन जैसे कुछ अन्य बदलाव भी किए हैं, ताकि ट्विटर की कमाई बढ़ाई जा सके.

ये भी पढ़ें: कैसा रहेगा वित्त वर्ष का आखिरी सप्ताह? जानें किन बातों से तय होगी चाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget