एक्सप्लोरर

चीन की स्मार्टफोन मेकर Vivo के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया

ED Action Against Vivo: वीवो और एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने इस बारे में पूछे गए किसी भी सवाल का आधिकारिक जवाब नहीं दिया है लेकिन ईडी के सूत्रों के मुताबिक इन लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा.

ED Action Against Vivo: प्रवर्तन निदेशालय-एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने चीनी स्मार्टफोन मेकर वीवो के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की अपनी जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी), चीन के एक नागरिक, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और एक अन्य व्यक्ति को ईडी ने हिरासत में ले किया है.

पीएमएलए के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिए गए चारों- ईडी सूत्र

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि इन चारों व्यक्तियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है. उन्हें यहां एक अदालत में पेश किये जाने की उम्मीद है, जहां एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट उन्हें अपनी हिरासत में देने का अनुरोध करेगा.

वीवो पर टैक्स चोरी का भी आरोप

ईडी ने कंपनी और इससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर पिछले साल जुलाई में छापा मारा था. उस समय चीनी नागरिकों और कई भारतीय कंपनियों की संलिप्तता वाले एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया था. ईडी ने तब आरोप लगाया था कि वीवो ने भारत में टैक्स की अदायगी से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये 'अवैध रूप से' चीन भेज दिए थे. 

वीवो और ईडी का क्या है जवाब

हालांकि वीवो और एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने इस बारे में पूछे गए किसी भी सवाल का आधिकारिक जवाब नहीं दिया है. साल 2022 के इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग सहित टैक्स चोरी के भी मामले की जांच चल रही है. इन एक्जीक्यूटिव्स को हिरासत में लेने के बारे में पीटीआई पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई थी.

वीवो इंडिया, वीवो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की सब्सिडियरी कंपनी है और इसका हेडक्वार्टर चीन में है. यह कंपनी मोबाइल हैंडसेट और एसेसेरीज की मैन्युफैक्चरिंग असेंबलिंग से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक में डील करती है.

ये भी पढ़ें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न
घी 50 और मक्खन 30 रुपए महंगा, दिवाली से पहले अमूल ने बढ़ाए दाम
घी 50 और मक्खन 30 रुपए महंगा, दिवाली से पहले अमूल ने बढ़ाए दाम
Dhanteras 2026: नया सोना महंगा, क्या पुराने गहने बदलकर नया लेना शुभ है? जानें Gold Exchange का नियम
Dhanteras Gold Exchange 2026: पुराने सोने के बदले नया गहना लेना शुभ है?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget