एक्सप्लोरर

E-Stamp in Post Office: पोस्ट ऑफिस में नए साल में मिल रही ई-स्टांप की सुविधा, इन 11 शहरों से हो गई शुरुआत

Post Office E-Stamp: डिजिटल इंडिया मिशन के तहत 11 शहरों के पोस्ट ऑफिस में ई-स्टांप देने की सुविधा शुरू की गई है. जानते हैं कहां-कहां ग्राहकों को ई-स्टांप की सुविधा मिल रही है.

Post Office e Stamp Facility: आम लोगों को डिजिटल इंडिया मिशन से जोड़ने के लिए इंडियन पोस्ट ऑफिस ने नई पहल शुरू की है. इसके तहत देश में पहली बार डाक घरों में ई-स्टांप की सुविधा मिल रही है. यह पोस्ट ऑफिस की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसकी शुरुआत फिलहाल उत्तर प्रदेश के 11 जिलों से की गई है. इस पहल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया है. 1 जनवरी, 2024 को कानपुर नगर स्थित मुख्य डाकघर में इस सेवा को लॉन्च किया गया है.

डिजिटल मिशन के तहत लॉन्च हुआ पायलट प्रोजेक्ट

भारत सरकार लंबे वक्त से डिजिटल इंडिया मिशन के तहत देश के हर राज्य और जिले को सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ने की कोशिश कर रही है. इसके लिए पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर खास जोर दिया गया है. जिससे पैसों की लेनदेन में में और पारदर्शिता आ सके. उत्तर प्रदेश में ई-स्टांप की पहुंच को लोगों तक बढ़ाने की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड को दी गई है.

इन 11 जिलों में शुरू की गई सुविधा-

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत 11 और जिले जैसे लखनऊ जीपीओ, प्रयागराज का मुख्य कचहरी पोस्ट ऑफिस, गोरखपुर का कचहरी पोस्ट ऑफिस, वाराणसी कचहरी पोस्ट ऑफिस, आगरा कलेक्ट्रेट सब पोस्ट ऑफिस, मेरठ कचहरी पोस्ट ऑफिस, सहारनपुर हेड पोस्ट ऑफिस, बिजनौर हेड पोस्ट ऑफिस, सेक्टर 34 गौतम बुद्ध नगर सब पोस्ट ऑफिस (नोएडा) और गाजियाबाद हेड पोस्ट ऑफिस में यह सुविधा शुरू की गई है.

अन्य जगहों पर भी होगा सुविधा का विस्तार

कानपुर में ई-स्टांप सुविधा का उद्घाटन करते हुए कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि कानपुर में इस सेवा की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है. डिजिटल इंडिया के इस मिशन को घर-घर तक पहुंचाने में पोस्ट ऑफिस बहुत अहम रोल निभाएगा क्योंकि पोस्ट ऑफिस जैसी सुविधा और पहुंच देश में किसी अन्य संस्थान के पास नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में पोस्ट ऑफिस की इस सुविधा की विस्तार राज्य के अन्य पोस्ट ऑफिस में भी होगा. 

ये भी पढ़ें-

2000 Rupee Note: RBI ने 2000 के नोटों पर दिया बड़ा अपडेट, मार्केट से नहीं वापस आए इतने वैल्यू के नोट, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget