एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: RBI ने 2000 के नोटों पर दिया बड़ा अपडेट, मार्केट से नहीं वापस आए इतने वैल्यू के नोट, जानें डिटेल्स

2000 Rupee Note: रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों पर बड़ा अपडेट दिया है. अभी भी बैंकिंग सिस्टम में 100 फीसदी 2000 रुपये के नोट वापस नहीं आए हैं.

RBI on 2000 Rupee Note: भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के चलन से बाहर हुए नोटों पर बड़ी जानकारी दी है. 2000 रुपये के नोट 8 महीने पहले बंद करने के बाद भी अभी तक 100 फीसदी नोटों की वापसी संभव नहीं हो सकी है और अभी भी लोगों के पास 9330 करोड़ रुपये के मूल्य के नोट पड़े हैं. ऐसे में कुल 2000 रुपये के नोटों में से आरबीआई को कुल 97.38 फीसदी नोट वापस मिल सके हैं.

चलन में हैं इतने फीसदी 2000 रुपये के नोट

19 मई, 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों पर बड़ा ऐलान करते हुए उन्हें चलन से बाहर कर दिया था. उस समय बाजार में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के 2000 रुपये के नोट मौजूद थे जो 29 दिसंबर, 2023 तक घटकर केवल 9,330 करोड़ रुपये रह गए हैं. ऐसे में दिसंबर के आखिर तक भी कुल 2.62 फीसदी ऐसे गुलाबी नोट हैं जो अभी भी सर्कुलेशन में हैं. यह आंकड़े आरबीआई द्वारा जारी किए गए हैं.

19 जगहों पर बदलने जा सकते हैं 2000 रुपये के नोट

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 8 अक्टूबर, 2023 तक 2000 के नोटों को बैंकों और पोस्ट ऑफिस में बदलने की सुविधा दी थी. इसके बाद भी अगर आप नोट बदलने में विफल रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप रिजर्व बैंक के 19 ऑफिस में जाकर सर्कुलेशन से बाहर हुए 2000 रुपये के नोटों को बदल सकते हैं. जिन आरबीआई ऑफिस में नोटों को बदलने की सुविधा मिल रही है वह है नई दिल्ली,  पटना, लखनऊ, मुंबई, भोपाल, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम और नागपुर है. इसके अलावा आप अपने घर के किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पोस्ट के जरिए भी नोटों को बदल सकते हैं.

क्लीन नोट पॉलिसी के तहत बंद किए 2000 रुपये के नोट

रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को क्लीन नोट पॉलिसी के तहत बंद किया गया है. इन नोटों को नवंबर 2016 में तब पेश किया गया था जब सरकार ने तत्कालीन 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला किया था. इसके बाद आरबीआई ने वित्त वर्ष 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी थी. 

ये भी पढ़ें-

HUL GST Notice: हिंदुस्तान यूनिलीवर को जीएसटी विभाग ने थमाया 447 करोड़ का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget