एक्सप्लोरर

डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह

अमेरिकी फूड ब्रांड डंकिन डोनट्स के भारत में कारोबार को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. कंपनी के भारतीय पार्टनर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने फ्रेंचाइजी समझौते को आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया है...

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • डंकिन डोनट्स भारत में 31 दिसंबर 2026 को बंद होगा।
  • जुबिलेंट फूडवर्क्स फ्रेंचाइजी समझौते को आगे नहीं बढ़ाएगा।
  • नुकसान और धीमी ग्रोथ से लिया गया यह फैसला।
  • स्टोर्स को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा।

Dunkin' Donuts India Exit: अमेरिकी फूड ब्रांड डंकिन डोनट्स के भारत में कारोबार को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. कंपनी के भारतीय पार्टनर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने फ्रेंचाइजी समझौते को आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया है.

यह एग्रीमेंट 31 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है. जिसके बाद देशभर में डंकिन डोनट्स के स्टोर्स को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा. इसके ऑपरेशन्स धीरे-धीरे पूरी तरह समाप्त कर दिए जाएंगे....

फैसले के पीछे की वजह क्या है?

Jubilant FoodWorks Ltd का यह कदम बताता है कि कंपनी अब अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है. अपने मुख्य ब्रांड्स व अहम बाजारों पर ज्यादा फोकस करना चाहती है. बोर्ड की मंजूरी और आधिकारिक फाइलिंग के बाद डंकिन से जुड़े कारोबार को बंद करने का फैसला लिया गया है.

आने वाले समय में स्टोर्स के धीरे-धीरे बंद किया जाएगा. साथ ही और अपडेट सामने आ सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रहे नुकसान और बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक ग्रोथ न मिलना इस समझौते के टूटने की बड़ी वजह माना जा रहा है. 

कंपनी की आगे की योजना

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि डंकिन के स्टोर्स को एक साथ बंद नहीं किया जाएगा. बल्कि धीरे-धीरे इनके ऑपरेशन कम किए जाएंगे. कुछ जगहों पर दुकानें पूरी तरह बंद हो सकती हैं.

जबकि कुछ को बेचने या किसी और को देने का फैसला लिया जा सकता है. यह पूरी प्रक्रिया तय नियमों के मुताबिक होगी, ताकि कोई परेशानी न हो और ग्राहकों पर इसका असर भी कम से कम पड़े.

कई देशों में फैला है कंपनी का कारोबार

जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड की शुरुआत 1995 में हुई थी और आज यह 6 देशों में अपना कारोबार कर रही हैं. भारत समेत तुर्की, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान और जॉर्जिया में कंपनी के  3,500 से ज्यादा स्टोर्स है.

कंपनी Domino's और Popeyes जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स को भी मैनेज करने का काम करती है. साथ ही खुद के ब्रांड्स जैसे Hong's Kitche और तुर्की में CAFE brand COFFY भी चलाती है.

यह भी पढ़ें: डायनेमिक प्राइसिंग का गणित: अब फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय क्या?

सुगम कुमार सिंह पिछले करीब  3.5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. इस समय एबीपी लाइव में बिजनेस की खबरों पर नजर रखते हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है.  करियर के शुरुआती दो साल उन्होंने जमशेदपुर में क्षेत्रीय पत्रकारिता करके बिताया है. जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और न्यूज लेखन का अनुभव हासिल किया. काम के अलावा भारतीय व विश्व सिनेमा देखना और क्रिकेट खेलना रुचियों में शामिल हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget