एक्सप्लोरर

LIC IPO Update: साइज छोटा करने के बाद भी सबसे बड़ा होगा LIC IPO, 17 मई को स्टॉक एक्सचेंज पर होगी लिस्टिंग

LIC IPO News: DIPAM सचिव तूहिन कांत पांडेय ने कहा कि लंबी अवधि में एलआईसी का आईपीओ निवेशकों के लिए एक बेहतर निवेश साबित होगा.

LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ आम निवेशकों के लिए 4 मई से लेकर 9 मई तक खुला रहेगा. सरकार आईपीओ के जरिए सबसे बड़ी बीमा कंपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. एलआईसी के आईपीओ में पॉलिसीधारकों से लेकर रिटेल निवेशकों को डिस्काउंट भी दिया जाएगा. एलआईसी के आईपीओ को लेकर आयोजित प्रेस कॉंफ्रेस में इस बात की जानकारी दी गई.  

जानिए आईपीओ का साइज और डिटेल्स 
एलआईसी का आईपीओ 4 से लेकर 9 मई तक निवेशकों के निवेश के लिए खुले रहेगा. प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में एंकर निवेशक 2 मई को निवेश कर सकते हैं. आईपीओ के जरिए 20,557 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. हालांकि पहले सरकार ने आईपीओ के जरिए 60,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था. लेकिन आईपीओ के साइज को छोटा कर दिया गया है. 902 से 949 रुपये आईपीओ का प्राइस बैंड तय किया गया है. DIPAM सचिव तूहिन कांत पांडेय ने कहा कि एलआईसी आईपीओ के साइज को छोटा किए जाने के बाद भी ये सबसे बड़ा आईपीओ है. उऩ्होंने कहा कि कैपिटल मार्केट के माहौल को देखते हुए आईपीओ का साइज बिलकुल सही है और ये बाजार में पूंजी और मॉनिटरी सप्लाई में व्यवधान पैदा नहीं करेगा. 

आईपीओ प्राइस पर डिस्काउंट
एलआईसी अपने आईपीओ में निवेश करने वाले पॉलिसीधारकों को डिस्काउंट दे रही है. पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट दिया जाएगा तो रिटेल निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों को 40 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा. 

लॉन्ग टर्म में रहेगा फायदेमंद
DIPAM सचिव तूहिन कांत पांडेय ने कहा कि लंबी अवधि में एलआईसी का आईपीओ निवेशकों के लिए एक बेहतर निवेश साबित होगा. एलआईसी के चेयरमैन एमआर कुमार ने कहा कि एलआईसी आईपीओ का वैल्यूएशन मौजूदा हालात और लिस्टिंग के जरुरतों को ध्यान में रखते हुए रखा गया है. और अधिक हिस्सेदारी बेचने को लेकर चर्चा होना बाकी है. हालांकि निकट भविष्य में इसकी संभावना बेहद कम है. 

17 मई को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग
अपर प्राइस बैंड पर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 5630 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है. आईपीओ में 221.37 मिलियन शेयर बेचे जायेंगे जिसमें 59.29 मिलियन शेयर एंकर निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. कर्मचारियों के लिए 1.58 मिलियन, पॉलिसीधारकों के लिए 22.14 मिलियन और संस्थागत निवेशकों के लिए 98.83 मिलियन शेयर रिजर्व रखे गया है. 12 मई को शेयर अलॉट कर दिया जाएगा और 16 मई तक निवेशकों के डिमैट खाते में शेयर्स क्रेडिट कर दिए जायेंगे. 17 मई को एलआईसी के आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की जाएगी. 

ये भी पढ़ें 

Rainbow Children Medicare IPO: निवेशक आज से कर सकते हैं रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर के आईपीओ में निवेश, जानें प्राइस बैंड और GMP

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास, 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू को पार करने वाली बनी पहली भारतीय कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget