एक्सप्लोरर

Rainbow Children Medicare IPO: निवेशक आज से कर सकते हैं रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर के आईपीओ में निवेश, जानें प्राइस बैंड और GMP

Rainbow Children Medicare IPO: ग्रे मार्केट में रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर लिमिटेड केवल फिलहाल 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि माना जा रहा है कि इसमें तेजी आ सकती है. 

Rainbow Children Medicare IPO: हैदराबाद बेस्ड मल्टी-स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल चेन रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर लिमिटेड का आईपीओ आज से खुल गया है और निवेशक 29 अप्रैल, 2022 तक इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं. 

क्या है आईपीओ साइज और प्राइस बैंड
रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर का आईपीओ के जरिए बाजार से 1,581 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. कंपनी ने 516-542 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. वहीं कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 20 रुपये का डिस्काउँट दे रही है. 1580 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 280 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के तौर पर जुटाया जा रहा है. वहीं कंपनी के प्रोमोटर और निवेशक 2.4 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के लिए बेच रहे हैं जिससे 1300 करोड़ रुपये जुटाये जायेंगे. 

क्या है GMP
ग्रे मार्केट में रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर लिमिटेड केवल फिलहाल 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि माना जा रहा है कि इसमें तेजी आ सकती है. 

35 फीसदी कोटा रिटेल निवेशकों के लिए
रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर के आईपीओ में निवेशक कम से कम 27 इक्विटी शेयर और उसके मल्टीपल में आवेदन दे सकते हैं. रिटेल निवेशक अधिकत्तम 2 लाख रुपये तक के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं कंपनी के कर्मचारी 5 लाख रुपये तक के शेयर के लिए आवेदन दे सकते हैं. संस्थागत निवेशकों के लिए आईपीओ में 50 फीसदी कोटा रिजर्व रखा गया है. 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए और 15 फीसदी कोटा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. 

एँकर निवेशकों से मिला बेहतर रेस्पांस 
मल्टी-स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल चेन रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर लिमिटेड के मुताबिक आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से लगभग 470 करोड़ रुपये कंपनी ने जुटाए हैं. बीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने एंकर निवेशकों को कुल 8,663,404 इक्विटी शेयर 542 रुपये पर आवंटित करने का फैसला किया है. एंकर निवेशकों से कंपनी ने 469.55 करोड़ रुपये जुटाये हैं. 

दिग्गज निवेशकों ने किया निवेश 
एंकर निवेशकों में सिंगापुर सरकार, सिंगापुर की मौद्रिक प्राधिकरण, अमांसा होल्डिंग्स, गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई और आईआईएफएल स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड शामिल हैं. इसके अलावा, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एसबीआई म्यूचुअल फंड (एमएफ), एक्सिस एमएफ, निप्पॉन इंडिया एमएफ, डीएसपी एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, यूटीआई एमएफ एचएसबीसी एमएफ और मोतीलाल ओसवाल एमएफ को एंकर राउंड में शेयर  अट किया गया है. 

6 शहरों में है अस्पताल 
कोटक महिंद्रा कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेपी मार्गन आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयरके 6 शहरों में 1500 बेड वाले 14 अस्पताल हैं. 

ये भी पढ़ें

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास, 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू को पार करने वाली बनी पहली भारतीय कंपनी

Railway News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कमाई के मामले में सबसे आगे, सालाना करीब 2400 करोड़ रुपये की हुई कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI का बड़ा कदम, बैंकिंग सिस्टम में डाले 1.41 लाख करोड़, जानिए इससे जनता को क्या फायदा होगा
RBI का बड़ा कदम, बैंकिंग सिस्टम में डाले 1.41 लाख करोड़, जानिए इससे जनता को क्या फायदा होगा
LPG News: गैस संकट पर बड़ी खबर, भारत ने अमेरिका से खरीदी रिकॉर्ड तोड़ LPG, क्या अब सस्ता मिलेगा सिलेंडर?
गैस संकट पर बड़ी खबर, भारत ने अमेरिका से खरीदी रिकॉर्ड तोड़ LPG, क्या अब सस्ता मिलेगा सिलेंडर?
Ethanol: E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों पर आया सरकार का जवाब, कहा- ब्लेंडिंग प्रोग्राम पूरी तरह से...
Ethanol: E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों पर आया सरकार का जवाब, कहा- ब्लेंडिंग प्रोग्राम पूरी तरह से...
Crude Oil: समंदर में खड़े हैं 6.8 करोड़ बैरल तेल के टैंकर, भारत के करीब मंडरा रहे ईरानी जहाज, क्या खरीदेगी सरकार?
समंदर में खड़े हैं 6.8 करोड़ बैरल तेल के टैंकर, भारत के करीब मंडरा रहे ईरानी जहाज, क्या खरीदेगी सरकार?

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी! जानें क्या है अपडेट
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget